1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक, प्रमुख विदेशी कंपनियों के साथ हुए एमओयू

CM योगी ने सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक, प्रमुख विदेशी कंपनियों के साथ हुए एमओयू

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में सिंगापुर के शीर्ष उद्योगपतियों एवं निवेशकों के 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रदेश में नए निवेश को गति देने के लिए कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा सतत अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रणी वैश्विक कंपनियों के साथ MoU का आदान-प्रदान किया गया। UP-Singapore साझेदारी को ठोस परिणामों तक पहुंचाने के लिए सीएम ने छह प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Cyclone Arnab को लेकर CM योगी ने दिये सख्त निर्देश, राहत-बचाव की तैयारी रखने और फसल-पशुधन की सुरक्षा पर जोर

सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी, अर्बन प्लानिंग और हॉस्पिटैलिटी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में बड़े निवेश की इच्छा व्यक्त की। सीएम योगी ने कहा कि फरवरी 2026 में सिंगापुर यात्रा के दौरान लगभग ₹60,000 करोड़ के निवेश समझौतों पर सहमति बनी थी। सिंगापुर रोडशो के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने निवेशकों को Safety, Stability & Speed का जो भरोसा दिया था, प्रदेश आज भी उसी Commitment के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब लक्ष्य निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर उत्पादन शुरू कराने का है।

MoU से Manufacturing और Groundbreaking से Production तक की पूरी प्रक्रिया में प्रदेश सरकार निवेशकों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और हर स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगी। प्रदेश और सिंगापुर के बीच साझेदारी को ठोस परिणामों तक पहुंचाने के लिए सीएम ने जेवर क्षेत्र, एक्सप्रेस-वे और फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग का विकास, सेमीकंडक्टर फैब यूनिट और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर, क्लाउड सर्विसेज एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा सोलर, ग्रीन हाइड्रोजन, वेस्ट मैनेजमेंट और वाटर रिसाइक्लिंग जैसी क्लीन टेक्नोलॉजी वाले छह प्रमुख क्षेत्रों की प्राथमिकता विशेष जोर दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...