1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केंद्रीय गृहमंत्री से मिले सीएम योगी, करीब 40 मिनट दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा

केंद्रीय गृहमंत्री से मिले सीएम योगी, करीब 40 मिनट दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात कर्तव्य भवन में हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट ​बताया है। हालांकि, राजनीति में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, कुछ महीनों बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात कर्तव्य भवन में हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट ​बताया है। हालांकि, राजनीति में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, कुछ महीनों बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। चुनाव से पहले प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। इन सबके बीच गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच ये मुलाकात बेहद ही अहम मानी जा रही है।

पढ़ें :- बीजेपी आईटी सेल प्रमुख पद से छुट्टी होने पर अमित मालवीय की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'मेरे 11 साल के कार्यकाल में...'

पढ़ें :- बीजेपी ने संगठन में यूपी के दो मुस्लिम नेताओं जगह देकर आगामी विस चुनाव लेकर दिया बड़ा संदेश, डॉ. तारिक मंसूर दूसरी बार बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

करीब 40 मिनट हुई बातचीत
बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह के बीच करीब 40 मिनट की बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली दौरे से राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, बैठकों के एजेंडे के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...