1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत नहीं बना सकती, देश को नहीं चाहिए ऐसी सरकार : पीएम मोदी

कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत नहीं बना सकती, देश को नहीं चाहिए ऐसी सरकार : पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के जालौर में भाजपा की विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और जालोर सिरोही का रिश्ता बहुत खास है। आपने हर बार भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। इस बार भी जालोर सिरोही यही कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार।

By संतोष सिंह 
Updated Date

जालौर। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के जालौर में भाजपा की विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और जालोर सिरोही का रिश्ता बहुत खास है। आपने हर बार भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। इस बार भी जालोर सिरोही यही कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो

पीएम मोदी ने जालोर की रैली में कहा कि पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर की सजा दी है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत राजस्थान ये जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती। देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए। देश को 2014 के पहले जो हालात थे, वो हालात दोबारा नहीं चाहिए। कांग्रेस की कमजोर सरकार को आते-जाते लोग भी धमकाते थे, हर कोई देश को लूटने में जुटा था। प्रधानमंत्री को तो कोई पूछता ही नहीं था, सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी। कैबिनेट से पास हुए अध्यादेश को उनकी पार्टी के ही एक नेता मीडिया की मीटिंग बुला कर फाड़ कर फेंक देते हैं। अस्थिरता की प्रतीक कांग्रेस पार्टी और उनका कुनबा, देश नहीं चला सकता।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की जो हालत हुई है, उसकी गुनहगार वो खुद है। कांग्रेस ने देश पर 60 वर्षों तक राज किया। इसी कांग्रेस ने हमारी माताओं बहनों को शौचालय, गैस, बिजली, पानी, बैंक अकाउंट जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसाया, इसी कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया। इन्हीं पापों की सजा देश उनको दे रहा है। जिस पार्टी के कभी 400 सांसद जीते थे, आज वो 300 सीट पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है। आज कांग्रेस की हालत ये है ​कि उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं। इन्होंने अवसरवादी इंडी अलायंस बना लिया है, जिसकी पतंग उड़ने से पहले ही कट गई है।

केंद्रीय मंत्री और बाड़मेर से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश चौधरी ने कहा कि लोगों को पीएम मोदी पर भरोसा है, इसलिए वे पीएम मोदी के बारे में बात कर रहे हैं। पीएम मोदी ने गरीबों के कल्याण के लिए बहुत काम किया है। जो भी वोटिंग हुई है, ये निश्चित तौर पर बीजेपी के पक्ष में ज्यादा गया है। कांग्रेस के लोगों ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और यही कारण है कि वे न तो प्रचार करते दिख रहे हैं और न ही उनका कोई समर्थन दिखा रहे हैं। इसलिए जो भी वोट पड़ा है। भाजपा के पक्ष में पड़ा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...