1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस ने असम के युवाओं को सिर्फ हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में उलझाए रखा : पीएम मोदी

कांग्रेस ने असम के युवाओं को सिर्फ हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में उलझाए रखा : पीएम मोदी

पीएम ने कहा, जिस तरह कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को अपने हाल पर छोड़ दिया था, ठीक वैसे ही बराक वैली को भी बेहाल करने में कांग्रेस की बहुत बड़ी भूमिका रही है। जब देश आजाद हुआ तो कांग्रेस ने ऐसी बाउंड्री खिंचने दी, जिससे बराक घाटी का समुंद्र से संपर्क ही कट गया। बराक वैली के किसानों और यहां के चाय-बागानों में काम करने वाले श्रमिकों का असम के विकास में बहुत बड़ा योगदान है। डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कदम उठा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Assam Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के सिलचर में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, थोड़ी देर पहले यहां बराक वैली की कनेक्टिविटी से जुड़े, नॉर्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। रोड हो, रेल हो, एग्रीकल्चर कॉलेज हो… ऐसे हर प्रोजेक्ट्स से बराक वैली नॉर्थ-ईस्ट का एक बड़ा लौजिस्टिक और ट्रेड हब बनने जा रहा है। इससे यहां के नौजवानों के लिए रोजगार के, स्वरोजगार के अनगिनत अवसर बनने जा रहे हैं। मैं आप सभी इन सारी विकास परियोजनाओं के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं।

पढ़ें :- कांशीराम जी के देहान्त पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किए...राहुल गांधी के बयान पर मायावती का पलटवार

उन्होंने कहा, आजादी के अनेक दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट को दिल्ली से और दिल से… दोनों से ही दूर रखा। कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को एक तरह से भुला दिया था। लेकिन बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने नॉर्थ-ईस्ट को ऐसे कनेक्ट किया है कि आज हर तरफ इसकी चर्चा है। आज नॉर्थ-ईस्ट भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र है। दक्षिण पूर्व एशिया के साथ भारत को जोड़ने वाला सेतु बन रहा है।

पीएम ने कहा, जिस तरह कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को अपने हाल पर छोड़ दिया था, ठीक वैसे ही बराक वैली को भी बेहाल करने में कांग्रेस की बहुत बड़ी भूमिका रही है। जब देश आजाद हुआ तो कांग्रेस ने ऐसी बाउंड्री खिंचने दी, जिससे बराक घाटी का समुंद्र से संपर्क ही कट गया। बराक वैली के किसानों और यहां के चाय-बागानों में काम करने वाले श्रमिकों का असम के विकास में बहुत बड़ा योगदान है। डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कदम उठा रही है।

साथ ही कहा, आज करीब 24 हजार करोड़ रुपए के शिलांग-सिलचर हाई स्पीड कॉरिडोर का भूमिपूजन हुआ है। कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला जहां बंद हो जाता है, वहां हमारा काम शुरू हो जाता है। यह नॉर्थ-ईस्ट का पहला access control high speed corridor होगा। ये सिर्फ एक हाइवे प्रोजेक्ट नहीं है, ये नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के दशकों पुराने इंतजार का अंत हो रहा है। भाजपा का मंत्र है- जो विकास के दौड़ में पीछे रह गया, उसे प्राथमिकता देना। कांग्रेस की सरकारें बॉर्डर एरिया को देश के अंतिन गांव मानती थी। हम बॉर्डर के गांवों को देश के पहले गांव मानते हैं। इसलिए, बॉर्डर एरिया के विकास के लिए… कछार जिले से ही वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का अगला चरण शुरू किया था। इससे बराक वैली के अनेक गांवों में भी सुधार होना तय हो गया है।

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने असम के युवाओं को सिर्फ हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में ही उलझाए रखा था। कांग्रेस ने असम को ‘फूट डालो और राज करो’ नीति की प्रयोगशाला बनाया। आज असम के युवाओं के सामने अवसरों का खुला आसमान है। कांग्रेस ने असम के युवाओं को सिर्फ हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में ही उलझाए रखा था। कांग्रेस ने असम को ‘फूट डालो और राज करो’ नीति की प्रयोगशाला बनाया। आज असम के युवाओं के सामने अवसरों का खुला आसमान है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से कर दिया समझौता, अब अमेरिका तय कर रहा है हम तेल कहां से लेंगे: राहुल गांधी

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...