1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव, पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव, पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस ने राज्यसभा उप-चुनाव के लिए पार्टी नेता अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) को चुनाव मैदान में उतारा है। अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi)  तेलंगाना से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पार्टी की तरफ से लेटर जारी कर अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi)  के उम्मीदवारी की जानकारी दी गई।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: कांग्रेस ने राज्यसभा उप-चुनाव के लिए पार्टी नेता अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) को चुनाव मैदान में उतारा है। अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi)  तेलंगाना से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पार्टी की तरफ से लेटर जारी कर अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi)  के उम्मीदवारी की जानकारी दी गई। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल (Party General Secretary KC Venugopal) की तरफ से जारी लेटर में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने तेलंगाना से राज्य सभा के आगामी उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

पढ़ें :- Daler Mehndi Controversy : अनुपम खेर ने सिंगर दलेर मेहंदी का किया समर्थन, शेयर किया पोस्ट, सोना महापात्रा ने सामने रखा दूसरा पक्ष

BRS सांसद के इस्तीफे से खाली हुई सीट

यह सीट बीआरएस सांसद के. केशव राव (BRS MP K. Keshava Rao) के इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होने के बाद खाली हुई थी। राव का अभी दो साल का कार्यकाल बचा हुआ था। ऐसे में कांग्रेस सिंघवी के लिए सीट सुरक्षित करने के लिए तेलंगाना विधानसभा (Telangana Assembly) में अपनी ताकत पर निर्भर करेगी। उपचुनाव 3 सितंबर को होना है। राज्य विधानसभा में कांग्रेस के बहुमत के आधार पर, पार्टी को खाली हुई सीट जीतने और राज्यसभा में अपने सदस्यों की संख्या 27 तक ले जाने का भरोसा है।

इस साल फरवरी में हुए हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था। सिंघवी कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से हार गए थे। कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। उस समय दोनों उम्मीदवारों अभिषेक मनु सिंघवी और बीजेपी समर्थित हर्ष महाजन को 34-34 वोट मिलने के कारण चुनाव परिणाम टाई हो गया था। ऐसे में पर्ची से विजेता का फैसला हुआ था। राज्यसभा में सिंघवी के नाम की पर्ची निकली थी। हालांकि, इस चुनाव में पर्ची निकलने वाले उम्मीदवार को हारा माना जाता है।

पढ़ें :- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, कई इलाकों में आगजनी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...