HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सप्तऋषि की मूर्तियां खंडित होने पर बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह: BJP धर्म के नाम पर व्यवसाय करती है

सप्तऋषि की मूर्तियां खंडित होने पर बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह: BJP धर्म के नाम पर व्यवसाय करती है

रविवार को तेज आंधी बारिश के चलते महाकाल लोक की छह मूर्तियां धराशायी हो गई थी। इस पर कांग्रेस नेता  दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

भोपाल। रविवार को तेज आंधी बारिश के चलते महाकाल लोक की छह मूर्तियां धराशायी हो गई थी। इस पर कांग्रेस नेता  दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर के विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साढ़े तीन करोड़ रुपए मंजूर किए थे।

लेकिन दुर्भाग्य से हमारी सरकार चली गई और ठेका मिला किसको? सप्तऋषि की मूर्तियां जिसके एक-एक मूर्तियों पर 45 लाख खर्च हुए वो हवा के झोंके से गिर गई लेकिन शासन-प्रशासन ने कहा कि हवा तेज थी इसलिए मूर्तियां गिर गईं।

सात मूर्तियों में से छह मूर्तियां जो गिरी हैं इसकी पूरी जवाबदारी ठेकेदार के साथ-साथ उन सभी अधिकारियों की है जिन्होंने ठेका मंजूर किया है उन ठेकेदार को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बीजेपी धर्म के नाम पर व्यवसाय करती है।

बता दें कि रविवार को तेज आंधी बारिश के चलते महाकाल लोक की छह मूर्तियां धराशायी हो गई थी। महाकाल लोक में स्थित सप्तऋषि की सात में से छः मूर्तियां पेडस्टल से नीचे उस समय गिरी जब वहां पर हजारो श्रद्धालु मौजूद थे। गनीमत ये थी कि किसी भी श्रद्धालु के घायल नही हुआ। महाकाल लोक की मूर्तियां गिरने से यहां पर हुए करोड़ो रुपए के कार्यों पर सवाल उठ रहे है।

पढ़ें :- जौनपुर के बाद बस्ती में मायावती ने बदला प्रत्याशी,अखिलेश ने बसपा पर बोला बड़ा हमला

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...