1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. डिप्टी सीएम देवड़ा मुंह काला करना चाहते थे कांग्रेसी, पुलिस ने गिरफ्तार किया

डिप्टी सीएम देवड़ा मुंह काला करना चाहते थे कांग्रेसी, पुलिस ने गिरफ्तार किया

पाकिस्तान पर सेना के प्रदर्शन पर मंत्री विजय शाह के बयान के बाद अब डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का बयान विवादों में आ गया है। भारतीय सेना पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस पिछले चार दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है।

By Shital Kumar 
Updated Date

भोपाल। सूबे के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के सरकारी बंगले पर प्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त कांग्रेस नेता देवड़ा का मुंह काला करना चाहते थे। गौरतलब है कि भारतीय सेना को लेकर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस देवड़ा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। शनिवार की देर दोपहर कांग्रेसजनों ने देवड़ा के बंगले के सामने प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- एमपी में 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज चमक व वज्रपात की संभावना

पाकिस्तान पर सेना के प्रदर्शन पर मंत्री विजय शाह के बयान के बाद अब डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का बयान विवादों में आ गया है। भारतीय सेना पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस पिछले चार दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला कार्यकर्ताओं सहित डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के सरकारी बंगले पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मुंह काला करने के लिए उनके बंगले में घुसने का प्रयास कर रहे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को टीटी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भारत की सेना को लेकर देवड़ा के विवादित बयान पर कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। कांग्रेस के आक्रामक रूख को देखते हुए उनके 74 बंगले स्थित निवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला दोपहर बाद अपने समर्थकों के साथ देवड़ा के बंगले पर पहुंचे और मंत्री के बंगले के भीतर जाने की कोशिश की। उनका कहना था कि सेना के अपमान करने वाले मंत्री का वे मुंह काला करेंगे। नारेबाजी के बीच पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर के टीटी नगर थाने ले गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...