1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 20 वर्षों से जर्जर सड़क का शुरू हुआ निर्माण,लोगों में हर्ष, विधायक को दी बधाई

20 वर्षों से जर्जर सड़क का शुरू हुआ निर्माण,लोगों में हर्ष, विधायक को दी बधाई

20 वर्षों से जर्जर सड़क का शुरू हुआ निर्माण,लोगों में हर्ष, विधायक को दी बधाई

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  आदर्श नगर पंचायत सोनौली के एसएसबी रोड स्थित लिंक मार्ग जो वार्ड नंबर 11 और 13 को आपस में जोड़ता है, आखिरकार 20 वर्षो की उपेक्षा के बाद अब नए रूप में बनने जा रहा है। करीब 1000 लोगों के सीधे आवागमन वाले इस मार्ग की हालत वर्षो से बदहाल थी। बरसात के दिनों में तो यह मार्ग और भी खतरनाक हो जाता था। कीचड़ और गड्ढों से भरे इस रास्ते पर फिसल कर कई बार लोग घायल भी हो चुके हैं।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

स्थानीय लोगों ने कई बार जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। वार्डवासियों की इन परेशानियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता रवि वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी को इस समस्या से अवगत कराया।

वार्डवासियों की सहमति से एक प्रस्ताव विधायक को सौंपा गया, जिस पर विधायक श्री त्रिपाठी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए डूडा विभाग से लगभग 150 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण की स्वीकृति दिलाई। निर्माण कार्य अब शुरू हो चुका है, जिससे वार्ड में खुशी की लहर है।

स्थानीय लोगों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान अब जाकर संभव हो पाया है। जिसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

पढ़ें :- 'मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते, अगर लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभालने में असमर्थ हैं तो इस्तीफ़ा दे दें...' HC ने संभल SP और डीएम को लगाई फटकार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...