1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. क्रिकेटर ऋचा घोष का नाम वोटर लिस्ट से गायब, खिलाड़ी के पिता बोले- वह खेल रही है उसे नोटिस के बारे में कैसे पता चलेगा

क्रिकेटर ऋचा घोष का नाम वोटर लिस्ट से गायब, खिलाड़ी के पिता बोले- वह खेल रही है उसे नोटिस के बारे में कैसे पता चलेगा

Richa Ghosha's name missing from voter list : पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर काफी बवाल हुआ है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी इसमें वोटर्स के नाम काटे जाने का आरोप लगाती रही है। इस बीच, भारत की वर्ल्ड चैंपियन विकेट कीपर बल्लेबाज ऋचा घोषा का नाम वोटर लिस्ट से गायब बताया जा रहा है। जिसको लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Richa Ghosha’s name missing from voter list : पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर काफी बवाल हुआ है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी इसमें वोटर्स के नाम काटे जाने का आरोप लगाती रही है। इस बीच, भारत की वर्ल्ड चैंपियन विकेट कीपर बल्लेबाज ऋचा घोषा का नाम वोटर लिस्ट से गायब बताया जा रहा है। जिसको लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

पढ़ें :- ऋचा घोष का नाम वोटर लिस्ट से गायब हुआ तो TMC बोली- जब नेशनल आइकॉन को टारगेट किया जा सकता है, तो आम बंगाली वोटर के लिए क्या उम्मीद है?

दरअसल, पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद चुनाव आयोग ने शनिवार को पूरे राज्य की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। वोटर लिस्ट में भारतीय विमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष का नाम भी अंडरट्रायल शामिल हो गया। इतना ही नहीं, ऋचा घोष के साथ ऋचा की बहन सोमश्री घोष का नाम भी अंडरट्रायल लिस्ट में आ गया। हालांकि, ऋचा के पिता मानवेंद्र घोष ने नियम के मुताबिक चुनाव आयोग को सारे डॉक्यूमेंट्स जमा कर दिए थे। लेकिन शनिवार को जब लिस्ट जारी हुई, तो देखा गया कि उनकी दोनों बेटियों ऋचा और सोमश्री का नाम अंडरट्रायल लिस्ट में था। और ऋचा के माता-पिता बहुत निराश हुए।

सिलीगुड़ी में भारतीय क्रिकेटर ऋचा घोष का नाम वोटर लिस्ट से गायब होने पर उनके पिता मनोरंजन घोष ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि सुनवाई के लिए नोटिस आया होगा। उन्होंने कहा कि शायद बर्थ सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा… ऋचा खेल रही है, उसे कैसे पता चलेगा।”

ऋचा इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं। फिलहाल, क्रिकेटर की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है। गौरतलब है कि उत्तर बंगाल का सिलीगुड़ी 22-वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष का गृहनगर है, जिन्होंने विमेंस वर्ल्ड कप जीत में प्रमुख भूमिका निभाई थी। जिसके बाद ममता बनर्जी सरकार ने ऋचा को ‘बंग भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया था, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त किया गया और सोने की एक चेन भेंट की गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...