1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CTET July Result 2024 : सीबीएसई ने सीटीईटी जुलाई सेशन का रिजल्ट किया जारी , इस लिंक ctet.nic.in पर करें चेक

CTET July Result 2024 : सीबीएसई ने सीटीईटी जुलाई सेशन का रिजल्ट किया जारी , इस लिंक ctet.nic.in पर करें चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET July) 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट का लिंक ऑनलाइन माध्यम से सीबीएसई (CBSE)  की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध करवाया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET July) 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट का लिंक ऑनलाइन माध्यम से सीबीएसई (CBSE)  की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध करवाया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा (CTET July 2024 Exam) का आयोजन देशभर में निर्धारित 136 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर 7 जुलाई 2024 को दो शिफ्ट में करवाया गया था।

पढ़ें :- IND vs ZIM 3rd T20I : सीरीज जीतने के बाद आज क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

केवल रोल नंबर दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं स्कोर कार्ड

सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट 2024 (CBSE CTET July Result 2024) चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक होगा।

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को दिया गया शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

जानकारी सबमिट होते ही आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

लाइफटाइम वैलिड होता है स्कोर कार्ड

जो भी अभ्यर्थी इस बार सीटीईटी एग्जाम (CTET Exam) में लिए निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करके क्वालीफाई कर लेंगे उनको दोबारा इस परीक्षा में भाग लेने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि इसका स्कोर कार्ड लाइफटाइम के लिए वैलिड होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...