1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Curd Arbi: इस रक्षाबंधन बनाएं अरबी की एकदम अलग तरह की सब्जी, ट्राई करें दही वाली अरबी रेसिपी

Curd Arbi: इस रक्षाबंधन बनाएं अरबी की एकदम अलग तरह की सब्जी, ट्राई करें दही वाली अरबी रेसिपी

बहुत कम लोग हैं जिन्हें अरबी की सब्जी अच्छी लगती है। अरबी कार्बोहाइड्रेट औऱ फाइबर,विटामिन ए, विटामिन सी समेत तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से शरीर को तमाम जरुरी पोषक तत्व मिलते है। कई लोग इसको इसकी सूखी सब्जी या फिर ग्रेवी वाली बनाते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बहुत कम लोग हैं जिन्हें अरबी की सब्जी अच्छी लगती है। अरबी कार्बोहाइड्रेट औऱ फाइबर,विटामिन ए, विटामिन सी समेत तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से शरीर को तमाम जरुरी पोषक तत्व मिलते है। कई लोग इसको इसकी सूखी सब्जी या फिर ग्रेवी वाली बनाते है।

पढ़ें :- Ganga Expressway : गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन तक बिना टोल यात्री भर सकेंगे फर्राटा, सीएम योगी का बड़ा तोहफा

लेकिन आज हम आपको अरबी की एकदम अलग तरह से बनने वाली सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे है। यह रेसिपी है दही वाली अरबी की सब्जी। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

दही अरबी की सब्जी बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

अरबी: 250 ग्राम
दही: 1 कप (फेंटा हुआ)
तेल: 2-3 टेबल स्पून
हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)
नमक: स्वादानुसार
हरा धनिया: सजाने के लिए
मेथी एक छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
करी पत्ता-8-10

दही अरबी की सब्जी बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- RCB कप्तान रजत पाटीदार थे पूरी तरह 'Not Out' ! कमेंटेटर और एक्सपर्ट्स ने थर्ड अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल

सबसे पहले अरबी को छीलकर उसे लंबे और पतले आकार में काट लें, अब साफ पानी से धोकर एक तरफ रखें।कड़ाही में एक कप रिफाइंड ऑयल डालकर गर्म होने दें, तेल गर्म हो जाए तो अरबी डालकर सुनहरा होने तक भून लें।

सुनहरा होने के बाद उसे एक प्लेट में निकाल लें और तेल को किसी बर्तन में निकालकर कड़ाही में एक चम्मच तेल रखें।तेल में मेथी, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें और चटका लें, चटक जाए तो उसमें दही और बेसन का घोल डालें।कढ़ी में उबाल आ जाए तो उसमें हल्दी और फ्राई किए हुए हल्दी को डालकर सब्जी को पकने दें।अरबी और कढ़ी जब अच्छे से पक जाए तो आंच बंद करें और चावल या रोटी के साथ सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...