1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. सर्दियों में पराठे के साथ दही सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

सर्दियों में पराठे के साथ दही सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

सर्दियों में अधिकतर घरों में आलू, मूली,प्याज तमाम तरह के पराठे ब्रेकफास्ट में शामिल किये जाते है। इसके साथ अधिकतर लोग दही खाना पसंद करके है। एक वेबसाइट में प्रकाशित लेख के अनुसार दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह एक सुपर फूड है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सर्दियों में अधिकतर घरों में आलू, मूली,प्याज तमाम तरह के पराठे ब्रेकफास्ट में शामिल किये जाते है। इसके साथ अधिकतर लोग दही खाना पसंद करते है। एक वेबसाइट में प्रकाशित लेख के अनुसार दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह एक सुपर फूड है।

पढ़ें :- बाज़ार में मिलने वाला सेब इतना चमकदार क्यों होता है, क्या ये मोम खतरनाक है?

इसका सेवन करने से शरीर को सेहतमंद रहता है। आयुर्वेद के अनुसार दही का सेवन अगर किसी अन्य के साथ किया जाय तो नुकसानदायक हो सकता है। दही और पराठे को एक साथ खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। पराठे में कार्ब्स और फैट होता है जबकि दही में प्रोटीन और कैल्शियम अधिक पाया जाता है।

पराठा और दही को एक साथ खाने से पाचन से संबंधित दिक्कते होने लगती है। पेट खराब हो सकता है। इसलिए पराठे के साथ दही खाने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं दही के साथ प्याज का भी सेवन नहीं करना चाहिए। कई लोग प्याज का रायता बनाकर खाना पसंद करते है। प्याज और दही को एक साथ खाने से एसिडिटी,अपच और गैस की दिक्कत हो सकती है। दही के साथ मछली का भी सेवन नहीं करना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...