1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Dawa Yangzum Sherpa : दावा यांगजुम शेरपा आठ हजार मीटर ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ने वाली पहली नेपाली महिला बनीं , इतिहास रच दिया

Dawa Yangzum Sherpa : दावा यांगजुम शेरपा आठ हजार मीटर ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ने वाली पहली नेपाली महिला बनीं , इतिहास रच दिया

पर्वतारोही दावा यांगजुम शेरपा (Dawa Yangzum Sherpa) ने अदम्य साहस का परिचय देते इतिहास रच दिया। दुनिया में आठ हजार मीटर ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ने वाली पहली नेपाली महिला बन गई हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dawa Yangzum Sherpa : पर्वतारोही दावा यांगजुम शेरपा (Dawa Yangzum Sherpa) ने अदम्य साहस का परिचय देते इतिहास रच दिया। दुनिया में आठ हजार मीटर ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ने वाली पहली नेपाली महिला बन गई हैं। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं आरोहण महासंघ ने इन सभी चोटियों को आठ हजार मीटर से अधिक ऊंचा माना है। दावा यांगजुम शेरपा 33 वर्षीय महिला पर्वतारोही माउंट शिशापांगमा पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।यह उपलब्धि उनके बेहतरीन पर्वतारोहण कौशल का प्रमाण है।

पढ़ें :- दीवार में ड्रिल करते ही बरसने लगे सोने के सिक्के, मजदूरों को मिला करीब 100 करोड़ का खजाना

महासंघ के अनुसार, दावा ने यह एक नया कीर्तिमान बना लिया है। दोलखा जिले के रॉल्वलिंग घाटी में जन्मी पर्वतारोही दावा (33) बुधवार की सुबह तिब्बत में स्थित माउंट शिशापांगमा (8.027 मीटर) पर सफलतापूर्वक पहुंच गईं। दावा ने कहा कि वह अब आठ हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली सभी 14 चोटियों पर चढ़ने वाली पहली नेपाली महिला पर्वतारोही बन गई हैं।

इसके अलावा, दावा शेरपा एक प्रमुख IFMGA/UIAGM माउंटेन गाइड सर्टिफिकेशन वाली पहली एशियाई महिला हैं। वह चुनौतीपूर्ण इलाकों में दूसरों का सुरक्षित मार्गदर्शन करती हैं, जिससे वह पर्वतारोहण के क्षेत्र में अग्रणी बन जाती हैं, जो उनकी विशेषज्ञता और कौशल को भी उजागर करता है।

इससे पहले 2012 में वह मात्र 21 वर्ष की आयु में माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर पहुंची थी। वह 2014 में दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट के-2 (8,611 मीटर) पर भी चढ़ चुकी हैं। इसके अलावा वह माउंट चो ओयू, ल्होत्से, कंचनजंगा, मनास्लू, धौलागिरी, अन्नपूर्णा, नागापर्वत, ब्रॉड पीक, जी- 1, जी- 2 और मकालू जैसे, आठ हजार मीटर से अधिक ऊंचे पर्वतों पर भी चढ़ चुकी हैं।

पढ़ें :- Global Politics: मक्का रक्षा समझौते से बदले पश्चिम एशिया के समीकरण, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...