1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. प्रिय कार्यकर्ताओं… मतगणना के दिन सावधान और सक्रिय रहें, बन रही है ‘इंडिया गठबंधन’ की सरकार : अखिलेश यादव

प्रिय कार्यकर्ताओं… मतगणना के दिन सावधान और सक्रिय रहें, बन रही है ‘इंडिया गठबंधन’ की सरकार : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने शुक्रवार को पत्र लिखा है। श्री यादव ने लिखा कि प्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों मैं आज आपसे एक बेहद ज़रूरी अपील कर रहा हूं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने शुक्रवार को पत्र लिखा है। श्री यादव ने लिखा कि प्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों मैं आज आपसे एक बेहद ज़रूरी अपील कर रहा हूं। आप सब कल वोटिंग के दौरान भी और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना ख़त्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग, सतर्क, सचेत और सावधान रहिएगा और किसी भी प्रकार के भाजपाई (BJP) बहकावे में न आइएगा।

पढ़ें :- Video-'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का ट्रेलर रिलीज,पीटर पार्कररहस्यमयी बदलाव से जूझते दिखे, दुश्मन बना हल्क

दरअसल ये अपील हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भाजपा (BJP) वालों ने ये योजना बनायी है कि कल शाम को चुनाव ख़त्म होते ही, वो अपनी ‘मीडिया मंडली’ से विभिन्न चैनलों पर ये कहलवाना शुरू करेंगे कि भाजपा (BJP)  को लगभग 300 सीटों के आसपास बढ़त मिली हुई है, जो कि पूरी तरह से झूठ है।

उन्होंने कहा​ कि ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठेगा कि भाजपा को इस दो-तीन दिन का झूठ बोलने से क्या मिलेगा? जबकि ‘इंडिया गठबंधन’ (INDIA Alliance) की सरकार बनने जा रही है। इसके जवाब में हम आपको बता दें कि ऐसा झूठ फैलाकर भाजपा वाले आप सबका मनोबल गिराना चाहते हैं, जिससे आपका उत्साह कम हो जाए और आप लोग मतगणना के दिन सावधान और सक्रिय न रहें, जिसका फ़ायदा उठाते हुए भाजपा कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से मतगणना में धांधली कर सके।

यादव ने लिखा कि ध्यान रहे जो भाजपाई चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव (BJP Chandigarh Mayor Election) में कोर्ट द्वारा लगवाए गये कैमरों के सामने धांधली करने का बेशर्म दुस्साहस कर सकते हैं, वो चुनाव जीतने के लिए कोई भी घपला-घोटाला करने के लिए उतारू हो सकते हैं, इसीलिए ये सजगता ज़रूरी है।

उन्होंने कहा कि इसीलिए आप लोगों से ये विशेष अपील है कि आप लोग किसी भी भाजपाई ‘एक्जिट पोल’ (Exit poll) के बहकावे में नहीं आएं और पूरी तरह से चौकन्ना रहते हुए। अपना आत्मविश्वास बनाए रखते हुए डटे रहें और जीत के अपने मूल-मंत्र ‘मतदान भी सावधान भी’ को याद रखते हुए, जीत का प्रमाण-पत्र लेकर ही संविधान, लोकतंत्र और देश की जनता की जीत का उत्सव मनाएं।

पढ़ें :- टेलीग्राम NEET पेपर लीक के डर से भारत में हफ्ते भर के लिए बैन, हाई कोर्ट में केंद्र ने दी दलील, कहा-' ये ऐप आतंकी गतिविधियों का अड्डा बना '
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...