1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of Ashoka leaves: अशोक के पत्तों का काढ़ा दिलाएगा जोड़ो के दर्द और कई दिक्कतों से छुटकारा

Benefits of Ashoka leaves: अशोक के पत्तों का काढ़ा दिलाएगा जोड़ो के दर्द और कई दिक्कतों से छुटकारा

अशोक के पत्तों को आमतौर पर घरों के बाहर या सड़कों के किनारे छांव के लिए लगाया जाता है। कई लोग घर के दरवाजों पर तोरन भी बना कर लगाते है। आयुर्वेद में अशोक के पत्तों का इस्तेमाल मुंह में छाले या स्किन से संबंधित दिक्कतों में छुटकारा दिलाने के लिए किय जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Ashoka leaves:अशोक के पत्तों को आमतौर पर घरों के बाहर या सड़कों के किनारे छांव के लिए लगाया जाता है। कई लोग घर के दरवाजों पर तोरन भी बना कर लगाते है। आयुर्वेद में अशोक के पत्तों का इस्तेमाल मुंह में छाले या स्किन से संबंधित दिक्कतों में छुटकारा दिलाने के लिए किय जाता है। अशोक के पत्ते एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते है। इसके पत्तों का काढा बहुत फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

जोड़ो के दर्द से परेशान है तो अशोक के पत्तों का काढे का सेवन करने से दर्द में आराम मिलता है। काढ़ा बनाने के लिए अशोक के पत्तों को  पीस लें। इसे गर्म पानी में डालें और थोड़ा सा लौंग भी डाल लें। अब इस काढ़े से जोड़ों की सिंकाई करें। दर्द में राहत मिलेगी।
इसके अलावा अशोक के पत्तों से स्किन की कई दिक्कतों को दूर किया जा सकता है।

चेहरे पर होने वाली झुर्रियों को दूर करने के लिए अशोक के पत्तों का काढ़े से चेहरा धो सकती है। इससे चेहरा क्लीन करने से आपकी स्किन की झुर्रियां कम होती हैं। इसमें आप ग्लिसरीन हल्का सा मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकती हैं।

अशोक के पत्तों का काढ़े ले अगर आप अपना चेहरा क्लीन करते हैं, तो इससे धीरे-धीरे आपकी स्किन से पिग्मेंटेशन की परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही डल होती स्किन की परेशानी को कम कर सकता है। अशोक के पत्तों से फेसपैक तैयार करके भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

पढ़ें :- Roti Flour :  रोजाना की ऊर्जा के लिए चोकरयुक्त गेहूं का आटा, चुस्ती-फुर्ती बरकरार रहेगी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...