1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi CM Arvind Kejriwal: ED ने केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी, कोर्ट में सुनवाई जारी

Delhi CM Arvind Kejriwal: ED ने केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी, कोर्ट में सुनवाई जारी

दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी ने गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने केजरीवाल को आज PMLA कोर्ट में पेश किया। कोर्ट इस मामले में ईडी की रिमांड याचिका पर सुनवाई कर रही है। ईडी ने केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट में सबूतों का पुलिंदा पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी ने गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने केजरीवाल को आज PMLA कोर्ट में पेश किया। कोर्ट इस मामले में ईडी की रिमांड याचिका पर सुनवाई कर रही है। ईडी ने केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट में सबूतों का पुलिंदा पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगी है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली थी। अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापस ले रहे हैं क्योंकि इसमें रिमांड से टकराव हो रहा है। बता दें कि, गुरुवार को ईडी ने सीएम केजरीवाल को देर रात गिरफ्तार किया था।

वहीं, शराब घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। मुंबई में भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार और ईडी के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। यहां आप कार्यकर्ताओं ने मुंबई में ईडी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी।लेकिन मुंबई पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें मझगांव कोर्ट लेकर गई, जहां उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

 

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...