1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Live- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता वासुदेव घाट पहुंचकर मंत्रियों के साथ की यमुना आरती

Live- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता वासुदेव घाट पहुंचकर मंत्रियों के साथ की यमुना आरती

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सत्तारूढ होते ही दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) ने सत्ता संभालने के बाद अपने मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट (Vasudev Ghat) पर यमुना आरती (Yamuna Aarti) में भाग लिया। इसके बाद वह अपनी पहली कैबिनेट बैठक करेंगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सत्तारूढ होते ही दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) ने सत्ता संभालने के बाद अपने मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट (Vasudev Ghat) पर यमुना आरती (Yamuna Aarti) में भाग लिया। इसके बाद वह अपनी पहली कैबिनेट बैठक करेंगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। सरकार की प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य, वित्तीय पारदर्शिता और पर्यावरण शामिल हैं।

पढ़ें :- किम जोंग उन की बैलेस्टिक मिसाइल ने बढ़ाई पूर्व एशियाई देशों की धड़कनें, साउथ कोरिया और जापान में अलर्ट जारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta)  अपने मंत्रियों परवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के साथ यमुना के वासुदेव घाट पहुंचीं। यहां उन्होंने यमुना की सफाई का निरीक्षण किया और आरती में भाग लिया। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहा कि दिल्ली में यमुना की सफाई हमारी प्राथमिकता होगी। हमने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरती के प्रमुख उद्देश्य यमुना स्वच्छता अभियान को नई दिशा देना। धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करना और पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता दिखाना है। सरकार इस दिशा में कई योजनाएं लागू कर सकती है, जिसमें नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स लगाने और कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर विचार हो सकता है।

पढ़ें :- Rajya Sabha Polls Cross-Voting: भाजपा-कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, राज्यसभा चुनाव से पहले MLAs दूसरी जगह शिफ्ट

पहली कैबिनेट बैठक का एजेंडा क्या रहेगा?

यमुना आरती के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) अपनी पहली कैबिनेट बैठक करेंगी, जिस पर दिल्लीवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं। दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) को लागू करने पर चर्चा होगी, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सीएजी रिपोर्ट (CAG Report) पेश कर वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। यमुना स्वच्छता मिशन को गति देने के लिए नए प्रस्तावों पर विचार होगा। सरकार महिला सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं पर मंथन करेगी, ताकि चुनावी वादों को पूरा किया जा सके। साथ ही, विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी, जिससे राजधानी में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो सके।

AAP की नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta)  को बधाई दी, लेकिन साथ ही तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं से कई वादे किए थे। अब देखना होगा कि वे उन्हें पूरा करते हैं या नहीं। भाजपा ने चुनाव से पहले कहा था कि महिलाओं के लिए खास योजनाएं पहले कैबिनेट में पास की जाएंगी। अब जनता को इंतजार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...