1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के बिगड़े बोल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव को कहा ‘टोंटी चोर’

Video- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के बिगड़े बोल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव को कहा ‘टोंटी चोर’

Rekha Gupta's controversial Remark on Akhilesh Yadav: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रेखा गुप्ता एक इंटरव्यू में यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 'टोंटी चोर' कर रही हैं। उनके इस बयान पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Rekha Gupta’s controversial Remark on Akhilesh Yadav: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रेखा गुप्ता एक इंटरव्यू में यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ‘टोंटी चोर’ कर रही हैं। उनके इस बयान पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से होर्मुज के मुद्दे पर की बात! देश पर हो रहे हमलों की निंदा भी की

दरअसल, वायरल वीडियो एक निजी समाचार चैनल के इंटरव्यू का है। एंकर इंटरव्यू में सीएम रेखा गुप्ता से सवाल किया कि अखिलेश यादव के लिए यदि आपको एक शब्द बोलना हुआ तो आप क्या कहेंगी। इसके बाद रेखा गुप्ता ने बिना कुछ सोचे कहा–टोंटी चोर… इस जवाब के बाद एंकर और रेखा गुप्ता हंसने लगते हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग रेखा गुप्ता के इस बयान की आलोचना कर रहे हैं।

इंटरव्यू में रेखा गुप्ता ने इन नेताओं पर भी की टिप्पणी

एंकर कहता है कि मैं कुछ नेताओं के नाम लूँगा, आपके मन में जो पहला शब्द या लाइन आएगी आपको मुझे बताना है। रेखा गुप्ता कहती हैं आप नाम तो लो…

एंकर- अरविंद केजरीवाल

पढ़ें :- भारत के इतिहास में 21 मार्च का दिन बेहद है अहम, खत्म हुआ था 21 महीनों का आपातकाल

रेखा गुप्ता- झूठा

एंकर- आतिशी

रेखा गुप्ता- बेवकूफ, उनके यही नहीं पता वो कहां जा रही हैं, जनता ने उनको मौका दिया है। शांति से अपना काम करो। काहें केजरीवाल के राह पर चल रही हैं।

एंकर- भगवंत मान

रेखा गुप्ता- नो कमेन्ट

एंकर- राहुल गांधी

पढ़ें :- 20 हजार करोड़ रुपए के घोटाले में राउज एवेन्यु कोर्ट ने सीबीआई से मांगा जवाब, 25 मार्च को होगी अगली सुनवाई, बिटकॉइन से जुड़ा है मामला

रेखा गुप्ता- ये भी उसी कटैगरी में हैं, राहुल गांधी तो लीडर हैं ही नहीं।

एंकर- 99 सीटें आयीं हैं इस बार

रेखा गुप्ता- उनके (राहुल गांधी) लिए थोड़े नहीं आयी है, कांग्रेस का नाम जो पुराना है जो पुरानी लीडरशिप है। पुराने कांग्रेसी जो स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े थे वो आज भी कांग्रेसी हैं, क्योंकि पहले कोई पार्टी हुआ नहीं करती थी।

एंकर- प्रियंका गांधी

रेखा गुप्ता- So.. so गुड फॉर नथींग

एंकर- कन्हैया कुमार

रेखा गुप्ता- देश तोड़ो

पढ़ें :- भगवान राम का आर्शीवाद लेने अयोध्या पहुंचे LSG के खिलाड़ी, टीम के मालिक संजीव गोएनका भी रहे मौजूद

एंकर- नरेंद्र मोदी

रेखा गुप्ता- देश जोड़ो

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...