1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi CM Residence : दिल्ली सीएम आवास को पीडब्लूडी विभाग ने लगाया ताला, जानिए क्या है पूरा मामला?

Delhi CM Residence : दिल्ली सीएम आवास को पीडब्लूडी विभाग ने लगाया ताला, जानिए क्या है पूरा मामला?

दिल्ली सीएम आवास (Delhi CM Residence) को लेकर एक बार फिर विवाद बढ़ सकता है। पीडब्ल्यूडी (PWD) ने इस पर ताला लगा दिया है। इससे पहले चाबी को लेकर विजिलेंस विभाग (Vigilance Department) नोटिस जारी कर चुका है। जिस दिन केजरीवाल ने मकान खाली किया था। मकान की चाबी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने एक कर्मचारी को दी थी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली सीएम आवास (Delhi CM Residence) को लेकर एक बार फिर विवाद बढ़ सकता है। पीडब्ल्यूडी (PWD) ने इस पर ताला लगा दिया है। इससे पहले चाबी को लेकर विजिलेंस विभाग (Vigilance Department) नोटिस जारी कर चुका है। जिस दिन केजरीवाल ने मकान खाली किया था। मकान की चाबी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने एक कर्मचारी को दी थी। उसके बाद चाबी पीडब्ल्यूडी (PWD) को मिलनी चाहिए थी, जो नहीं मिली। इसी को लेकर विभाग ने नोटिस जारी किया है। अब इस मामले में आम आदमी पार्टी ने बड़ा दावा किया है। पार्टी का कहना है कि उपराज्यपाल ने सीएम हाउस से मुख्यमंत्री आतिशी (Chief Minister Atishi) का सारा सामान बाहर निकलवाया दिया है। सीएम आवास (CM Residence) को पीडब्ल्यूडी (PWD)  ने लॉक कर दिया है।

पढ़ें :- 'जेन-Z से डरी मोदी सरकार, देश में आपातकाल जैसे हालात', दिल्ली को किले में किया तब्दील : CJP

इससे पहले नोटिस में पीडब्ल्यूडी (PWD) ने कहा है कि केजरीवाल के इस्तीफे और बंगले को खाली करने के बाद बंगला पीडब्ल्यूडी को सौंपा जाना था। इस बंगले के निर्माण में की गई अनियमितताओं के मामले की अभी जांच चल रही है। बंगले के अंदर मौजूद चीजों की अधिकारियों को लिस्ट बनानी पड़ सकती है। बंगला खाली करने के बाद इसकी चाबी विभाग को मिलनी चाहिए थी।

सीएम आवास पर कब्जा करना चाहती है बीजेपी

आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री (Atishi Delhi Chief Minister) तो बन गई हैं, लेकिन उन्हें अभी आवास आवंटित नहीं हुआ है। इसको लेकर संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बीजेपी (BJP) पर हमला बोला है। उनका कहना है कि बीजेपी (BJP)  सीएम आवास पर कब्जा करना चाहती है। ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जब केजरीवाल ने आवास खाली किया, तब भी इन्होंने दुष्प्रचार किया था। मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी को उस आवास में जाना था। मगर, वह आवास उनको आवंटित नहीं किया जा रहा है।

पढ़ें :- CJP Jantar Mantar Protest : नई दिल्ली-निजामुद्दीन आने वाली 66 ट्रेनें रद्द, कहीं आपकी ट्रेन भी तो इस सूची में नहीं?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...