1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Doctor’s Strike : दिल्ली के डॉक्टरों का अनोखा विरोध प्रदर्शन , स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर से चलाएंगे ओपीडी

Delhi Doctor’s Strike : दिल्ली के डॉक्टरों का अनोखा विरोध प्रदर्शन , स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर से चलाएंगे ओपीडी

कोलकाता में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर देशभर में बवाल जारी है। कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के खिलाफ देशभर में डॉक्टर हड़ताल पर हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Delhi Doctor’s Strike : कोलकाता में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर देशभर में बवाल जारी है। कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के खिलाफ देशभर में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। दिल्ली एम्स समेत राष्ट्रीय राजधानी के अन्य अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या और कोलकाता के आरजी कर अस्पताल पर  उपद्रवियों की भीड़ द्वारा किए गए हमले के खिलाफ आज से एक अनोखे ‘ओपीडी’ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

पढ़ें :- 66 लोगों की मौत, 7 लाख लोग प्रभावित, 856 गांव पानी में डूबे: बाढ़ में जलमग्न है असम

सोमवार को AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) और दिल्ली के अन्य अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर मरीजों का इलाज कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने बताया है कि डॉक्टर 19 अगस्त से दिल्ली में निर्माण भवन के सामने सड़क पर मरीजों का इलाज कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यालय है।

कोलकाता में जिस जूनियर डॉक्टर की हत्या हुई उसके पिता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को न्याय दिलाने की मांग करने वालों को खामोश करने की कोशिश हुई।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री न्याय दिलाने की बात कर रही हैं। एकजुटता दिखाने के लिए सड़कों पर उतरी हैं, लेकिन न्याय की मांग कर रहे आम लोगों को जेल क्यों भेजा जा रहा है? मुख्यमंत्री जो कर रही हैं, उससे हम संतुष्ट नहीं हैं। हमने राज्य सरकार द्वारा हमें दिए गए मुआवजे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।”

पढ़ें :- 4,200 करोड़ रुपए में बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 12 दिन में ही धंसा, कांग्रेस वीडियो शेयर कर बोली- यही है BJP का 'करप्शन मॉडल'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...