1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Liquor Scam : BRS नेता के कविता को 15 अप्रैल तक CBI हिरासत में भेजा

Delhi Liquor Scam : BRS नेता के कविता को 15 अप्रैल तक CBI हिरासत में भेजा

भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता (K Kavita) को 15 अप्रैल तक के लिए सीबीआई (CBI)  की रिमांड में भेज दिया गया है। दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court, Delhi) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अर्जी पर सुनवाई की थी। सीबीआई (CBI)  ने कोर्ट से पांच दिन की रिमांड मांगी थी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता (K Kavita) को 15 अप्रैल तक के लिए सीबीआई (CBI)  की रिमांड में भेज दिया गया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court, Delhi) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अर्जी पर सुनवाई की थी। सीबीआई (CBI)  ने कोर्ट से पांच दिन की रिमांड मांगी थी।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

शराब घोटाला मामले में सीबीआई (CBI)  ने बीते गुरुवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में के. कविता को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (Former Chief Minister of Telangana K.Chandrashekhar Rao) की बेटी के. कविता (K Kavita)  को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में हैं। सीबीआई (CBI) ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court, Delhi)  में पेश किया गया।

ईडी के बाद सीबीआई की कार्रवाई

इससे पहले सीबीआई (CBI) के अधिकारियों ने एक विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद जेल के अंदर के. कविता से पूछताछ की थी। के. कविता से सह-आरोपी के फोन से बरामद व्हाट्सएप चैट और भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई थी।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

जानें के कविता पर क्या हैं आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दावा किया है कि बीआरएस नेता के.कविता ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के साथ मिलकर कथित तौर पर साजिश रची थी। जिसके तहत दिल्ली शराब नीति में फायदा पाने के लिए आप नेताओं को करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। के कविता को कथित दक्षिण लॉबी का हिस्सा बताया जा रहा है। दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi Liquor Policy Case) में ईडी (ED)  अब तक देशभर में 245 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है और मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) , संजय सिन्हा और विजय नायर समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...