1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रेखा गुप्ता, बोलीं-दिल्ली की प्रगति का शुरू होने जा रहा है नया अध्याय, आइए रामलीला मैदान में ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें

रेखा गुप्ता, बोलीं-दिल्ली की प्रगति का शुरू होने जा रहा है नया अध्याय, आइए रामलीला मैदान में ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद (BJP MP Ravi Shankar Prasad) और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ (National Secretary Om Prakash Dhankar) को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की मीटिंग होनी है। शाम 7 बजे तक दिल्ली के सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है। इससे पहले भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद (BJP MP Ravi Shankar Prasad) और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ (National Secretary Om Prakash Dhankar) को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की मीटिंग होनी है। शाम 7 बजे तक दिल्ली के सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है। इससे पहले भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की गई। इधर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा रेखा गुप्ता का नाम चर्चा में है।

पढ़ें :- किम जोंग उन की बैलेस्टिक मिसाइल ने बढ़ाई पूर्व एशियाई देशों की धड़कनें, साउथ कोरिया और जापान में अलर्ट जारी

इसी बीच शालीमार विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता (Shalimar MLA Rekha Gupta) ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी सक्रियता बढ़ाकर मीडिया को बड़ा संदेश दे रही हैं। एक्स पर लिखा कि आप सबका विश्वास मेरे इरादों को और अधिक सशक्त बना रहा है। यह आपका समर्थन ही है जो हर दिन मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। साथ मिलकर हम हर लक्ष्य को हासिल करेंगे और नई ऊंचाइयों को छूएंगे।

पढ़ें :- Rajya Sabha Polls Cross-Voting: भाजपा-कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, राज्यसभा चुनाव से पहले MLAs दूसरी जगह शिफ्ट

एक्स पर लिखा कि दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ के साथ ही हम सभी मिलकर दिल्ली में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होंगे। आइए रामलीला मैदान, और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें ।

पढ़ें :- US में 11 भारतीय डलवाते थे नकली डकैतियां, ग्रीनकार्ड पाने के लिए साजिश रचने का आरोप

रेखा गुप्ता ,बोलीं-धन्यवाद आपके विश्वास के लिए…

इसी बीच शालीमार विधायक रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि आपका अपार स्नेह और समर्थन देखकर मेरा दिल अत्यंत हर्षित हो उठता है। आपकी यह ऊर्जा और भरोसा मुझे हर दिन नई प्रेरणा देता है। साथ मिलकर हम प्रगति की ओर निरंतर अग्रसर रहेंगे। धन्यवाद आपके विश्वास के लिए। उनके इस पोस्ट को देखकर कहा जा रहा है कि क्या उन्हें ही दिल्ली का सीएम बनाया जाएगा? इसलिए वो लोगों को धन्यवाद कर रही हैं।

पढ़ें :- Video- 'इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी को अंजाम दिया...' ट्रंप ने ईरान के खर्ग द्वीप पर हमले का वीडियो किया जारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...