1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi News : आतिशी और दिल्ली पुलिस में जोरदार बहस, AAP कार्यकर्ता बोले- विपक्षियों को मार दो गोली

Delhi News : आतिशी और दिल्ली पुलिस में जोरदार बहस, AAP कार्यकर्ता बोले- विपक्षियों को मार दो गोली

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में आप कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सब को लेकर दिल्ली में पुलिस व्यस्था भी सक्रिय है। शनिवार को आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी और दिल्ली पुलिस के बीच जोरदार बहस हुई, जिसका वीडियो आतिशी ने एक्स पर शेयर किया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में आप कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सब को लेकर दिल्ली में पुलिस व्यस्था भी सक्रिय है। शनिवार को आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी और दिल्ली पुलिस के बीच जोरदार बहस हुई, जिसका वीडियो आतिशी ने एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में आतिशी पुलिस वालों से कह रही हैं कि पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोका है। वह जबरन पुलिसकर्मियों को गाड़ी में बैठने के लिए कहती हैं। वहीं, कुछ अन्य कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

इस दौरान आतिशी ने कहा कि उन्हें घर और पार्टी ऑफिस जाने से रोका गया। पार्टी ऑफिस से निकलकर सौरभ भारद्वाज, मुकेश अहमद, आदिल अहमद खान और हम (आतिशी) घर जा रहे थे। रास्ते में पुलिस वालों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आतिशी ने कहा कि पुलिसकर्मी अब उन्हें घर भी नहीं जाने दे रहे हैं। वहीं, कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कहा कि सभी विपक्षियों को गोली मार दें, ताकि बार उन्हें यह सब करने की जरूरत ही न पड़े। इस तरह से यह बहस काफी देर तक होती रही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...