1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. परीक्षा पेपर लीक पर फांसी की सजा की मांग, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

परीक्षा पेपर लीक पर फांसी की सजा की मांग, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

परीक्षा पेपर लीक पर फांसी की सजा की मांग, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोनौली कस्बे के श्री राम जानकी चौराहे पर शुक्रवार को हिन्दूधर्म गौशाला एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नौतनवा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर कई मांगें रखी गईं।

पढ़ें :- यूपी में TGT-PGT समेत 62 हजार पदों पर भर्तियां जल्द, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चुनावी वर्ष में है बड़ा अवसर

ज्ञापन में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आतंकवाद और नक्सलवाद पर नियंत्रण, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 हटाने, गरीबों के लिए आवास, शौचालय, मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि, सड़क एवं हाईवे निर्माण तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। ज्ञापन में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर भी विश्वास व्यक्त किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की कि प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर नीट सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने पेपर लीक में शामिल शिक्षा माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त दंड देने की मांग उठाई।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि परीक्षा पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि उनकी मांगें और आरोप सही पाए जाएं तो सरकार उनसे संवाद कर समस्याओं का समाधान करे, जबकि आरोप गलत पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

पढ़ें :- Video-सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी, बोले- ओमप्रकाश राजभर बीजेपी में इसलिए गये हैं क्योंकि वो योगी जी को 2027 में खुद मंदिर तक पहुंचाएंगे

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रेम जैसवाल ओमप्रकाश वर्मा हरिंदर जायसवाल धर्मेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

 

पढ़ें :- पेपर लीक मुद्दे पर अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा, बोले-जब बीमारी रूट में है तो फ्रूट के इलाज से कोई नहीं मानने वाला,‘नो फास्ट ट्रैक, बीजेपी गो बैक’
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...