1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Devshayani Ekadashi 2024 : देवशयनी एकादशी पर करें भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा , जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Devshayani Ekadashi 2024 : देवशयनी एकादशी पर करें भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा , जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में भगवान विष्णु को जगत का पालनहार कहा जाता है।भगवान विष्णु की कृपा अनवरत बनी रहे इसके लिए भक्त एकादशी के दिन व्रत रखते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Devshayani Ekadashi 2024 : सनातन धर्म में भगवान विष्णु को जगत का पालनहार कहा जाता है।भगवान विष्णु की कृपा अनवरत बनी रहे इसके लिए भक्त एकादशी के दिन व्रत रखते है। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। जुलाई माह में दो अति महत्वपूर्ण एकादशी योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी पड़ रही है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

देवशयनी एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 16 जुलाई को संध्या के समय 8 बजकर 33 मिनट से शुरू होकर 17 जुलाई को शाम 9 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगी। देवशयनी एकादशी व्रत 17 जुलाई बुधवार को रखा जाएगा।

मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान श्री विष्णु चार माह के योग निद्रा में चले जाते हैं। इसे चातुर्मास भी कहा जाता है। जैन धर्म में चातुर्मास का विशेष महत्व होता है। इस बीच धरती के पालन का काम महादेव संभालते हैं। चातुर्मास (Chaturmas 2024) के दौरान किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। जब देवउठनी एकादशी के दिन भगवान जागते हैं, तब शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाते है।

 

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...