दीपावली से ठीक पहले शुभ धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। धनतेरस पर्व के दिन धन की माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की उपासना का विधान है।
Dhanteras 2025 : दीपावली से ठीक पहले शुभ धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। धनतेरस पर्व के दिन धन की माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की उपासना का विधान है। पंचांग के अनुसार, 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। सदियों से इन उपायों का लाभ लो पा रहें है। नियम के अनुसार इन विशेष उपायों को करने से मां लक्ष्मी शीघ्र कृपा करती है और घर की तिजोरी धन से भर जाती है।
धनिया खरीदना
ज्योतिष उपाय के अनुसार, धनतेरस पर 5 पान के पत्ते खरीदकर मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। धनतेरस के दिन झाड़ू, नमक और धनिया खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। धन की स्थिति पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदी जाती हैं। झाड़ू खरीदकर लाएं तो इसकी विधिपूर्वक पूजा भी करें।
किस दिशा रखें धनतेरस पर झाड़ू
धनतेरस पर झाड़ू खरीदकर घर ला रहे हैं तो उसे पहले मंदिर के पास पूजा के लिए रखें। झाड़ू को खड़ा कर के नहीं रखें यह शुभ नहीं माना जाता है। वहीं झाड़ू रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा दक्षिण-पश्चिम को माना गया है।
इस झाड़ू को खरीदने से बचें
धनतेरस के दिन फूल वाली और सींक वाली दोनों ही झाड़ू खरीदकर घर लाना शुभ और फलदायी माना जाता है। धनतेरस के 1, 2 या उससे ज्यादा झाड़ू भी खरीद सकते हैं। झाड़ू खरीदते समय देख लें कि वो कहीं से टूटी हुई न हो। इस दिन प्लास्टिक की झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए।