1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanteras Ke Upay : धनतेरस की रात करें ये उपाय,  बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras Ke Upay : धनतेरस की रात करें ये उपाय,  बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

देशभर में आज धूमधाम से धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी के साथ दीपावली के पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhanteras Ke Upay : देशभर में आज धूमधाम से धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी के साथ दीपावली के पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान श्री गणेश, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।  मान्यता है कि इस दिन सोने-चांदी समेत कई चीजों की खरीदारी करने से धन में तेरह गुना वृद्धि होती है। धनतेरस की रात के समय कुछ उपाय करने से जीवन की परेशानी और आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। आइये जानते है।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

धनतेरस की रात पूजा के दौरान घर और घर के आस-पास 13 दीये जरूर जलाएं।

धनतेरस पर धनिए के बीज की खरीदारी जरूर करनी चाहिए। इसे आप पूजा के प्रसाद में पीसकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

धनतेरस के दिन पंचदेवों – भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश जी की पूजा उत्तम माना जाता है। घर परिवार में लक्ष्मी का वास रहता है।

धनतेरस पर माता लक्ष्मी की पूजा में उन्हें एक जोड़ा लौंग और कमल गट्टा का दान चढ़ाएं। इससे जीवन सुखमय बना रहेगा।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...