1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मृत्यु से पहले धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर लिखी थी ये बात, जिगरी यार अमिताभ बच्चन से है कनेक्शन

मृत्यु से पहले धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर लिखी थी ये बात, जिगरी यार अमिताभ बच्चन से है कनेक्शन

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। पिछले काफी दिनो से अभिनेता बीमारी को लेकर खबरों में बने हुए  हैं। लाखों दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।उनकी और अमिताभ बच्चन की दोस्ती हमेशा से सुर्खियों में रही।  फिल्मों के अलावा धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने की वजह से भी सुर्खियों में रहते थे। वो अक्सर खुद से जुड़ा अपडेट शेयर करते थे।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। पिछले काफी दिनो से अभिनेता बीमारी को लेकर खबरों में बने हुए  हैं। लाखों दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी और अमिताभ बच्चन की दोस्ती हमेशा से सुर्खियों में रही।  फिल्मों के अलावा धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने की वजह से भी सुर्खियों में रहते थे। वो अक्सर खुद से जुड़ा अपडेट शेयर करते थे। सोशल मीडिया पर अक्सर वो अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते थे। जाते जाते अभिनेता ने एक खास पोस्ट शेयर किया था जिसका खास कनैक्शन अमिताभ बच्चन से बताया जा रहा है।

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान हुए सुपुर्द-ए-खाक, बेटे ने दिया जनाजे को दिया कंधा, फूट-फूटकर रोई बेटी

बता दें अभिनेता ने आखिरी पोस्ट फिल्म इक्कीस का ट्रेलर है. बता दें कि इक्कीस धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है जो अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. 29 अक्टूबर को धर्मेंद्र ने इस फिल्म के ट्रेलर को शेयर किया था. खास बात ये है कि फिल्म इक्कीस अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा लीड रोल में हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।  लेकिन उनकी फिल्में, उनकी यादें हमेशा के लिए अमर हैं. धर्मेंद्र उन कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में एक अलग ही छाप छोड़ी थी. आज भी उनकी दीवानगी देखने को मिलती है. उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले आज भी उतनी ही पसंद की जाती है, जितनी सालों पहले की जाती थी. धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरूआत साल 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से किया था।

उन्होंने अपने करियर में हिंदी सिनेमा के दिग्गज बलराज साहनी, राज कपूर, संजीव कुमार, अमिताभ बच्चन और अमरीश पुरी के साथ भी भरपूर काम किया था. उनकी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी सुपरहिट थी, जिसे देखने के लिए लोग दीवाने थे।

 

पढ़ें :- सनी देओल के ‘मैं गुटखे का प्रचार नहीं करूंगा…’ बयान पर बवाल, वायरल हुआ सालों पुराना पान मसाला VIDEO

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...