1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा के दिलीप कुमार बने किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

नौतनवा के दिलीप कुमार बने किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

नौतनवा के दिलीप कुमार बने किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा निवासी एवं शिक्षक दिलीप कुमार को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। उनके मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में उन्हें फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

पढ़ें :- रसोई गैस संकट पर कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा, बोली- जुमलों की गैस बहुत हुई, अब असली सिलेंडर दो भाजपा सरकार

स्वागत समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि दिलीप कुमार किसान कांग्रेस के मजबूत स्तंभ रहे हैं। दलित समाज से आने और शिक्षा जगत से जुड़े होने के कारण किसानों के बीच उनकी गहरी पकड़ है। पढ़ा-लिखा होने के नाते वे किसानों की समस्याओं को बारीकी से समझते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके आने से किसान कांग्रेस की पकड़ महराजगंज जनपद में और मजबूत होगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष गंगाजल चौरसिया, राजन शुक्ला, जिला महासचिव दिग्विजय पटेल, के. सी. पांडे, जिला सचिव श्याम करण पासवान, जिला पंचायत सदस्य अनवर अली, सुरेश साहनी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष निहाल इराकी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश साहनी, नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, पूर्व प्रधान रामवृक्ष, पूर्व प्रधान राजाराम, शिबू मिश्रा, प्रमोद दुबे, रफीउल्लाह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- गोरखपुर–सोनौली हाइवे पर कार में मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...