1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. फेसवॉश के बाद लगाती है मॉइश्चराइजर, तो बस इसके बाद कर लें ये छोटा सा काम, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

फेसवॉश के बाद लगाती है मॉइश्चराइजर, तो बस इसके बाद कर लें ये छोटा सा काम, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

चेहरे को धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाते है तो बस चेहरे की हल्के हाथों से थोड़ी देर मसाज करने से स्किन को कई फायदे होते है। मॉइस्चराइजर लगाने के बाद मसाज करना बेहद जरुर होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

चेहरे को धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाते है तो बस चेहरे की हल्के हाथों से थोड़ी देर मसाज करने से स्किन को कई फायदे होते है। मॉइस्चराइजर लगाने के बाद मसाज करना बेहद जरुर होता है।

पढ़ें :- TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, कोर्ट ने ​बागियों से अपना जवाब देने को कहा

चेहरे को वॉश करने के बाद मॉश्चराइजर हाथों में लें और फिर चेहरे पर लगाएं। फिर उंगलियों की मदद से गाल के अंदरून हिस्से के साथ ही कान के आसपास के एरिया, आईब्रो पर मसाज करें। मसाज के दौरान उंगलियों को अंदर की तरफ चलाएं।

जिससे कि स्किन में कसावट पैदा हो। आंखों के आसपास उंगलियों के पोर की मदद से हल्की थपकी दें और घुमाएं। रोजाना चेहरे की मसाज करने से स्किन को कई सारे फायदे होते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है चेहरे की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे चेहरे पर ग्लो दिखने लगता है। हल्के हाथों से जब चेहरे की मसाज करते हैं तो इससे स्किन में ब्लड फ्लो बढ़ता और चेहरे की त्वचा को जरूरी ऑक्सीजन. न्यूट्रिशन मिलने लगते हैं।

जिससे आपका चेहरा ज्यादा वाइब्रेंट और यूथफुल दिखता है।ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा तो स्किन की रंगत भी निखरेगी। फेशियल मसाज से स्किन की मसल्स स्टिमुलेट होती है और उनकी एक्सरसाइज होती है। जिससे फाइन लाइंस और रिंकल्स दूर होते हैं। जिससे चेहरे की रंगत निखरी हुई दिखती है।

पढ़ें :- सीजेपी ने कई अहम पदों पर नए नामों का किया ऐलान, पार्टी ने दो नए राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किए

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...