1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Side effects of washing face with hot water: सर्दियों में चेहरा धोने के लिए कहीं आप भी तो नहीं करते गर्म पानी का इस्तेमाल, जान लें होने वाले साइड इफेक्ट्स

Side effects of washing face with hot water: सर्दियों में चेहरा धोने के लिए कहीं आप भी तो नहीं करते गर्म पानी का इस्तेमाल, जान लें होने वाले साइड इफेक्ट्स

सर्दियों में अधिकतर लोग नहाने और हाथ मुंह धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। चेहरे को धोने के लिए कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल नही करना चाहिए। स्किन को हेल्दी रखने के लिए लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही चेहरे को धोने के बाद अच्छा सा मॉइस्चराइज जरुर लगाना चाहिए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Side effects of washing face with hot water: सर्दियों में अधिकतर लोग नहाने और हाथ मुंह धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। चेहरे को धोने के लिए कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल नही करना चाहिए। स्किन को हेल्दी रखने के लिए लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही चेहरे को धोने के बाद अच्छा सा मॉइस्चराइज जरुर लगाना चाहिए।

पढ़ें :- पानी जैसे दूध से भी पाएं आइसक्रीम जैसा गाढ़ा दही, जानें सीक्रेट

हालांकि लोग चेहरे को धोने के लिए अक्सर गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, यह सोचकर कि यह त्वचा की डीप क्लीनिंग होगी और पोर्स खुलेंगे। ऐसा करने के फायदे कम और साइड इफेक्ट्स ज्यादा होते हैं। जिसे रिकवरी में बहुत समय लग सकता है।

गर्म पानी से चेहरे धोने से स्किन से नेचुरल तेल और नमी खत्म होने लगती है, जिससे वह सूखी और खुरदरी नजर आने लगती है। गर्म पानी से त्वचा पर जलन और लालिमा होने लगती है। यह समस्या अधिकतर तब होती है जब पानी बहुत गर्म हो।

जलन और सूजन के कारण आपकी स्किन में चुभन और असहजता महसूस हो सकती है। यह स्थिति खासकर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है। गर्म पानी का लगातार इस्तेमाल करने से त्वचा की कोलेजन और इलास्टिन नामक प्रोटीन को नुकसान पहुंच सकता है, जो त्वचा की लोच बनाए रखने में मदद करते हैं।

इन प्रोटीन के कमजोर होने से त्वचा की उम्र पहले बढ़ने लगती है और यह ढीली और लटकने वाली हो सकती है। गर्म पानी से चेहरा धोने से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, लेकिन अगर बाद में अपनी त्वचा को ठीक से मॉइस्चराइज नहीं किया तो यह पोर्स फिर से बंद हो सकते हैं। बंद पोर्स में गंदगी, तेल और बैक्टीरिया फंस सकते हैं, जिससे मुंहासे और ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ सकती है।

पढ़ें :- Femina Miss India 2026 61st Edition : गोवा की सुंदरी साध्वी सतीश सैल ने अपनी सहजता और प्रभावशाली उत्तरों से जजों को किया मंत्रमुग्ध, जीता खिताब

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...