1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. green chilli pickle: खाने के स्वाद को करें डबल, ट्राई करें झटपट बनकर तैयार होने वाला हरी मिर्च का अचार, महीनों तक नही होगा खराब

green chilli pickle: खाने के स्वाद को करें डबल, ट्राई करें झटपट बनकर तैयार होने वाला हरी मिर्च का अचार, महीनों तक नही होगा खराब

अधिकतर भारतीय परिवारों में खाने की थाली अचार के बिना सूनी सूनी लगती है। बिना आचार के खाने को अधूरा मानते है। इसलिए थाली में खाने के साथ अचार परोसने का रिवाज है। अचार बनाने के लिए महीनों तक इंतजार करना पड़ता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर भारतीय परिवारों में खाने की थाली अचार के बिना सूनी सूनी लगती है। बिना आचार के खाने को अधूरा मानते है। इसलिए थाली में खाने के साथ अचार परोसने का रिवाज है। अचार बनाने के लिए महीनों तक इंतजार करना पड़ता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

पहले धूप में सूखाना फिर मसाले लगाकर धूप में दिखना वगैरह वगैरह। आज हम आपको जो अचार बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं इसमें जरा भी झंझट नहीं है। बल्कि मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते है हरी मिर्च झटपट बनकर तैयार होने वाला अचार बनाने की रेसिपी।

मिर्ची का अचार बनाने के लिए जरुरी सामग्री

हरी मिर्च
आधा कप सरसों का तेल
एक छोटी चम्मच हींग,
एक बड़ी चम्मच अमचूर पाउडर,
दो छोटी चम्मच कश्मीरी मिर्ची,
स्वादानुसार नमक
अचार का मसाला

मिर्ची का अचार बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

मिर्ची का अचार आप चाहें तो अचार वाली मिर्च से डाल सकते हैं या फिर इसके लिए सब्जी के साथ आने वाली छोटी मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको छोटी वाली मिर्च का अचार बनाना बता रहे हैं। अचार बनाने के लिए मिर्च को साफ करके धो लें और पानी को पूरी तरह से सूखने दें।

अब एक पैन में आधा कप सरसों का तेल डालकर हल्का गर्म कर लें। गैस बंद कर दें और तेल में एक छोटी चम्मच हींग, एक बड़ी चम्मच अमचूर पाउडर, दो छोटी चम्मच कश्मीरी मिर्ची, स्वादानुसार नमक और बाजार में मिलने वाला अचार का मसाला मिलाएं।

अब सारे मसालों को अच्छी तरह से मिला लें और इसमें मिर्च को अपने हिसाब से काटकर मिला लें। मिर्च और मसाले दो मिलाकर किसी कांच के जार में भर दें। अब इसे हिलाते हुए सिर्फ 1 दिन का इंतजार करें। तैयार है मिर्ची का स्वादिष्ट अचार। आप इसे खाने के साथ रोज खाएं। ये अचार कई महीनों तक खराब नहीं होगा। बस आप अचार को बीच-बीच में हिलाते रहें।

अगर आपको भरवां मिर्ची का अचार बनाना है तो इसके लिए अचार के मसाले और बाकी मसालों में थोड़ा तेल मिक्स कर लें। आपको सिर्फ उतना तेल डालना है कि सारे मसाले हल्के गीले हो जाएं। अब मसालों की स्टफिंग को मिर्ची के अंदर भर दें। सारी मिर्ची भरकर तैयार कर लें और कांच के जार में डाल दें। अब अचार में ऊपर से सरसों का तेल हल्का गर्म करके डाल दें। तैयार हो जाएगा भरवां मिर्ची का अचार।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...