1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream Secret : स्वप्न में त्रिशूल और शिवलिंग देखने का होता है ये संकेत, जानें सपनों के रहस्य

Dream Secret : स्वप्न में त्रिशूल और शिवलिंग देखने का होता है ये संकेत, जानें सपनों के रहस्य

भगवान शिव आदि देव कहा जाता है। सावन मास भगवान शिव बहुत प्रिय है। इस मास में शिव भगवान की पूजा से विशेष फल प्राप्त होता है।  स्वप्न शास्त्र के अनुसार, शिव भगवान को स्वप्न में देखने पर जीवन में शुभ घटित होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream Secret : भगवान शिव आदि देव कहा जाता है। सावन मास भगवान शिव बहुत प्रिय है। इस मास में शिव भगवान की पूजा से विशेष फल प्राप्त होता है।  स्वप्न शास्त्र के अनुसार, शिव भगवान को स्वप्न में देखने पर जीवन में शुभ घटित होता है। भगवान शिव अपने भक्तों का कल्याण करते है। इसी प्रकार भगवान शिव से जुड़े प्रतीकों को स्वप्न में देखना बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में हर तरह के सपने के शुभ -अशुभ मतलब बताए गए हैं।  आईये जानते हैं सपने में भगवान शिव या उनकी वस्तुओं का स्वप्न देखने का क्या संकेत होता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 :  हनुमान जी को चढ़ाया जाता है सिंदूर का चोला , जानें इसके फायदे

1.यदि किसी व्यक्ति को सपने में शिवलिंग दिखाई देता है तो यह सपना बहुत शुभ माना जाता है। व्यक्ति अपने पूर्व जन्म में शिव भक्त था। यह सपना व्यक्ति के पूर्व जन्म के बारे में संकेत करता है।

2.सपने में शिवजी को देखने का अर्थ है कि अब जीवन से समस्याओं का अंत होने वाला है। जीवन में तरक्की का मार्ग खुलने वाला है। व्यक्तिगत जीवन और परिवार में खुशियाँ आने वाली है। घर-परिवार और घर के सदस्यों के बीच प्रेम और संपन्नता आने वाली है।

3.सपने में भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती को एक साथ देखने पर  जल्द ही  अच्छी खबर प्राप्त होती है। सपने में त्रिशूल का दिखना भी शुभ संकेत हैं। इसका मतलब है कि सभी कष्ट दूर होने वाले हैं।

पढ़ें :- Astro Tips : इस आसान ज्योतिष उपाय से खत्म होगी धन की किल्लत , देवी लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...