1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of jaggery tea: चाय में चीनी की जगह मिलाकर पीएं ये चीज, पाचन करेगा बेहतर और इम्युनिटी भी होगी बूस्ट

Benefits of jaggery tea: चाय में चीनी की जगह मिलाकर पीएं ये चीज, पाचन करेगा बेहतर और इम्युनिटी भी होगी बूस्ट

गुड़ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, फाइबर और पोटौशियम आदि अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से इम्युनिटी बेहतर होती है। साथ ही पाचन भी बेहतर होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गुड़ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, फाइबर और पोटौशियम आदि अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से इम्युनिटी बेहतर होती है। साथ ही पाचन भी बेहतर होता है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जिन लोगो को अक्सर कब्ज या पेट की अन्य समस्याएं रहती हैं गुड़ की चाय उनके लिए काफी फायदेमंद होती है। इतना ही नहीं जोड़ों के दर्द और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होती है।

गुड़ की चाय बनाने के लिए जरुरी सामग्री

चाय पत्ती 1 छोटा चम्मच
पानी 3/4 कप
सौंफ 1/2 चम्मच
छोटी इलायची 1
गुड़ 1/2 चम्मच
दूध 1/2 कप

गुड़ की चाय बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

गुड़ की चाय बनाने के लिए सबसे  पहले  पैन में पानी डालें। पानी को हल्का गर्म करने के बाद उसमें छोटी इलायची और सौंफ डाल दें। जब पानी खैलने लगे, तो चाय पत्ती डाल दें और कुछ सेकण्ड के लिए उबलने दें। इसमें स्वाद के मुताबिक अदरक भी डाल सकते हैं।

अब ग्रेट किया हुआ गुड़ डाल दें और एक उबाल आने दें। अब दूध को डालें और चाय को कुछ देर तक पकाएं। तैयार हो चुकी गर्मागर्म गुड़ वाली चाय को कप में डालकर सर्व करें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...