1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of drinking water after drinking tea: चाय पीने से पहले एक गिलास पानी पीने के सेहत को होते हैं ये गजब के फायदे

Benefits of drinking water after drinking tea: चाय पीने से पहले एक गिलास पानी पीने के सेहत को होते हैं ये गजब के फायदे

अधिकतर लोगो की सुबह चाय के साथ होती है। कई लोग तो ऐसे होते है जो दिन में तीन से चार बार चाय पीना पसंद करते है। या ये कह लीजिए की चाय के शौंकीन होते है। कई बार चाय पीने के बाद या चाय पीते पीते प्यास लग आती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of drinking water after drinking tea: अधिकतर लोगो की सुबह चाय के साथ होती है। कई लोग तो ऐसे होते है जो दिन में तीन से चार बार चाय पीना पसंद करते है। या ये कह लीजिए की चाय के शौंकीन होते है। कई बार चाय पीने के बाद या चाय पीते पीते प्यास लग आती है।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

चाय पीने के बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। पर क्या आप जानते है चाय के तुरंत बाद पानी पीना जितना हानिकारक होता है उतना ही चाय पीने के पहले पानी पीने के फायदे होते है। आज हम आपको चाय पीने से पहले पानी पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे है।

चाय पीने से पहले पानी पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है। चाय में कैफीन होता है जो शरीर में पानी की कमी को बढ़ा सकता है। अगर हम चाय पीने से पहले पानी पीते हैं, तो शरीर को हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलती है जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है।

चाय पीने से पहले पानी पीने से स्किन हाइड्रेट होती है। साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिनस को बाहर निकालने में हेल्प करता है। जिससे स्किन में ग्लो आता है। मुहांसों से भी छुटकारा मिलता है।

इतना ही नहीं चाय पीने से पहले पानी पीने से पेट साफ होता है। शरीर की गर्मी कम होती है। साथ ही ब्रेन भी हाइड्रेट रखता है। मूड बेहतर होता है और हार्मोनल बैंलेस बनाता है। साथ ही स्ट्रेस कम होता है।

पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...