1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of nutmeg powder with milk: एक चुटकी जायफल पाउडर को दूध में पीने से होते हैं शरीर को गजब के फायदे

Benefits of nutmeg powder with milk: एक चुटकी जायफल पाउडर को दूध में पीने से होते हैं शरीर को गजब के फायदे

मसालों में इस्तेमाल होने वाला जायफल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ खाने में स्वाद और सुगंध लाता है बल्कि शरीर को तमाम बीमारियों से भी बचाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of nutmeg powder with milk:  मसालों में इस्तेमाल होने वाला जायफल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ खाने में स्वाद और सुगंध लाता है बल्कि शरीर को तमाम बीमारियों से भी बचाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अगर एक गिलास दूध में एक चुटकी जायफल पाउडर (nutmeg powder) मिलाकर सेवन किया जाए तो हेल्थ पर चौंका देने वाले परिणाम मिलते हैं।

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : मोहम्मद सिराज का क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम भावुक संदेश, बोले- आप हमेशा मेरे लिए रहेंगे प्रेरणा

जायफल में एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। उम्र बढ़ने के संकेतों और दिल और लिवर को तमाम दिक्कतों से रक्षा करने में हेल्प करता है। जायफल का तेल सांस की दुर्गंध और दांतों की सड़न को कम करने में हेल्प करता है।

एक चुटकी जायफल (nutmeg powder) का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या को दूर करने में हेल्प कर सकता है। जायफल पाचन एंजाइमों के स्राव में मदद करते हैं जो दस्त, कब्ज, सूजन और यहां तक ​​कि गैस जैसी विभिन्न पाचन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

जायफल में पोटेशियम, आयरन और मैंगनीज जैसे कई खनिज होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, अपने तनाव-मुक्त गुणों के कारण जायफल दबाव को कम करता है।बालों के झड़ने का एक कारण सिर की त्वचा का बंद होना और रूसी है। जायफल के एंटी-माइक्रोबियल गुण खोपड़ी को साफ रखने में मदद करते हैं और रूसी को रोकते हैं जिससे बालों का झड़ना रुकता है और बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है।

पढ़ें :- वायनाड भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाने की जा रही है पूरी कोशिश, मुख्यमंत्री वीडी सतीसन खुद राहत कार्यों की कर रहे हैं निगरानी : प्रियंका गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...