1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. water poisoning: जरुरत से पानी पीने से हो सकता है वाटर प्वाइजनिंग, सामने आया मामला

water poisoning: जरुरत से पानी पीने से हो सकता है वाटर प्वाइजनिंग, सामने आया मामला

सेहतमंद रहने के लिए डेली आठ से दस गिलास पानी पीना बहुत जरुरी होता है। क्योंकि शरीर में पर्याप्त पानी बहुत जरुरी है। वहीं इसकी कमी होने पर शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती है। स्किन ड्राई होने लगती है, किडनी और लिवर से संबंधित दिक्कतें होने लगती है। वहीं अगर शरीर की आवश्यकता से अधिक पानी पिया जाय तो यह वाटर प्वाइजनिंग हो सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर  दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेक्सास में एक वाटर प्‍वाइजन‍िंग का मामला सामने आया है। यहां 74 साल के जॉन पुटनाम नाम के शख्स को बहुत ज्‍यादा पानी पीने की आदत है और एक द‍िन बहुत ज्‍यादा पानी पीने के बाद उन्‍हें दिल के दौरे जैसे लक्षण दिखाई देने लगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रात के समय उन्हें बहुत ज्‍यादा थकान और जी म‍िचलाने जैसा महसूस होने लगा। इसके बाद उन्‍हें सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी और सीने में दर्द होने लगा। ये सभी लक्षण हार्ट अटैक के ही हैं।

पुटनाम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बाद में पता चला कि उन्हें द‍िल का दौरा नहीं पड़ा है, बल्‍क‍ि वाटर प्‍वाइजन‍िंग हुई है। डॉक्‍टर ने बताया क‍ि वाटर प्‍वाइजन‍िंग की परेशानी, बहुत ज्‍यादा पानी पीने की वजह से होता है और इसमें सोडियम की कमी हो जाती है।

पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...