HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Drone attack on ship in Indian Ocean : हिंद महासागर में जहाज पर ड्रोन हमले के बाद लगी आग, लेकर जा रहा था कच्चा तेल

Drone attack on ship in Indian Ocean : हिंद महासागर में जहाज पर ड्रोन हमले के बाद लगी आग, लेकर जा रहा था कच्चा तेल

हिंद महासागर में एक व्यापारिक जहाज पर उस समय आग लग गई जब उस पर ड्रोन से हमला किया गया ।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Drone attack on ship in Indian Ocean : हिंद महासागर में एक व्यापारिक जहाज पर उस समय आग लग गई जब उस पर ड्रोन से हमला किया गया । व्यापारिक जहाज  सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर भारत के मेंगलुरु बंदरगाह की ओर जा रहा था। खबरों के अनुसार, इसके चालक दलों में 20 भारतीय शामिल थे। घटना के बाद भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत मदद के लिए हिंद महासागर में व्यापारिक जहाज की ओर रवाना हो गया है। घटना शनिवार को उस वक्त संज्ञान में आई जब, अचानक अरब सागर में एक व्यापारिक जहाज पर ड्रोन हमले के कारण विस्फोट हुआ और आग लग गई। घटना के बाद अब मदद को एक भारतीय तटरक्षक जहाज उस व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो की ओर बढ़ रहा है, जिस पर हमला हुआ है। यह जहाज भारत के पोरबंदर तट से 217 समुद्री मील दूर है।

पढ़ें :- PM Pushpa Kamal Dahal 'Prachand' : नेपाल के PM पुष्पकमल, कहा - ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि मेरी सरकार शक्ति परीक्षण में सफल रहेगी

क्रू के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। यह घटना सोमवार को अपहृत माल्टा ध्वज वाले मालवाहक जहाज से एक घायल नाविक को भारतीय नौसेना द्वारा निकालने में मदद करने के कुछ दिनों बाद हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...