1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Duleep Trophy 2026 Final : 14 साल बाद ईस्ट जोन का दलीप ट्रॉफी पर कब्जा! साउथ जोन की पहली पारी 336 रनों पर सिमटी

Duleep Trophy 2026 Final : 14 साल बाद ईस्ट जोन का दलीप ट्रॉफी पर कब्जा! साउथ जोन की पहली पारी 336 रनों पर सिमटी

Duleep Trophy 2026 Final : चेन्नई में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन की अगुवाई वाली ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन किया है और 14 साल बाद ट्रॉफी पर लगभग अपने नाम कर ली है, क्योंकि चौथे दिन साउथ जोन की पहली पारी 336 रनों पर सिमटने के बाद ईस्ट जोन ने पहली पारी में और मैच के ड्रॉ की ओर बढ़ चुका है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Duleep Trophy 2026 Final : चेन्नई में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन की अगुवाई वाली ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन किया है और 14 साल बाद ट्रॉफी पर लगभग अपने नाम कर ली है, क्योंकि चौथे दिन साउथ जोन की पहली पारी 336 रनों पर सिमटने के बाद ईस्ट जोन ने पहली पारी में और मैच के ड्रॉ की ओर बढ़ चुका है।

पढ़ें :- ICC T20I रैंकिंग पर ईशान पहले स्थान पर कायम, श्रेयस ने 7 स्थान की छलांग लगाई: सिकंदर रजा ODI नंबर 1 ऑलराउंडर से चूके

बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, भारतीय घरेलू क्रिकेट और दलीप ट्रॉफी के नॉकआउट/फाइनल में अगर पांच दिनों का मुकाबला बिना किसी नतीजे (जीत-हार) के समाप्त होता है, तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम को विजेता माना जाता है। यानी दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में ईस्ट जोन को पहली पारी में 372 रनों की बढ़त हासिल करने के आधार पर विजेता घोषित किया जाना तय है।

बता दें कि फाइनल मैच के चौथे दिन के पहले सत्र में ईस्ट ज़ोन के गेंदबाजों ने साउथ जोन की पहली पारी 336 रनों पर समेटकर अपना काम पूरा कर लिया। उन्हें पहली पारी में 372 रनों की बड़ी बढ़त बना ली। लेकिन, कप्तान ईशान किशन ने फ़ॉलो-ऑन न लागू करते हुए दोबारा बल्लेबाज़ी फैसला किया है। साउथ जोन के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने संघर्ष किया और उन्हें CV मिलिंद (43) का साथ मिला।

तिलक और मिलिंद ने 7वें विकेट के लिए 78 रन जोड़े। लेकिन मिलिंद के आउट होने से एक छोर खुल गया और ईस्ट ज़ोन ने बाकी बल्लेबाज़ों को जल्दी आउट कर दिया। तिलक एक और शतक लगाने की राह पर दिख रहे थे, लेकिन उनकी पारी 99 रन पर ही दुखद रूप से खत्म हो गई। मुकेश ने तीन विकेट लिए, जबकि तीन अन्य गेंदबाज़ों ने दो-दो विकेट लिए।

पढ़ें :- IND vs AFG Playing XI : आज वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की! एशियन गेम्स से पहले कप्तान आजमाना चाहेंगे बेंच स्ट्रेंथ
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...