1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Earthquake in Japan : जापान में भूकंप से धरती हिली , 5.1 तीव्रता के तगड़े झटके टोक्यो तक महसूस किए गए

Earthquake in Japan : जापान में भूकंप से धरती हिली , 5.1 तीव्रता के तगड़े झटके टोक्यो तक महसूस किए गए

जापान में 5.1 तीव्रता के भूकंप के तगड़े झटके से धरती कांप गई।  भूकंप का केंद्र टोक्यो के उत्तर पूर्व स्थित इबारकी में था।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Earthquake in Japan : जापान में 5.1 तीव्रता के भूकंप के तगड़े झटके से धरती कांप गई।  भूकंप का केंद्र टोक्यो के उत्तर पूर्व स्थित इबारकी में था। जापान की मौसम एजेंसी के मुताबिक भूकंप के झटके सेंट्रल टोक्यो तक महसूस किए गए हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी का कहना है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स

जापान के मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सोमवार की रात 12.50 बजे महसूस हुए जिसकी तीव्रता जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने 7 से कम मापी गई। एजेंसी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.1 थी।

एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके इतने तेज थी कि उनका असर सेंट्रल टोक्यो तक में महसूस किया गया है। लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...