1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विकसित भारत के निर्माण में बिजली की बहुत बड़ी भूमिका, हमारी सरकार इसकी उपलब्धता बढ़ाने के लिए चौतरफा कर रही है काम : पीएम मोदी

विकसित भारत के निर्माण में बिजली की बहुत बड़ी भूमिका, हमारी सरकार इसकी उपलब्धता बढ़ाने के लिए चौतरफा कर रही है काम : पीएम मोदी

हरियाणा लगातार तीसरी बार, डबल इंजन सरकार के विकास की डबल रफ्तार देख रहा है। विकसित भारत के लिए विकसित हरियाणा... ये हमारा संकल्प है। आज यहां शुरु हुई विकास परियोजनाएं... ये भी किसी का जीता-जागता उदाहरण है। मैं हरियाणा के लोगों को इस विकास परियजनाओं के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यमुनानगर, हरियाणा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज बाबा साहेब अंबेडकर जी की 135वीं जयंती है। मैं सभी देशवासियों को अंबेडकर जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। बाबा साहेब का विजन, उनकी प्रेरणा निरंतर विकसित भारत की यात्रा में हमें दिशा दिखा रही है। यमुनानगर एक सिर्फ शहर नहीं, बल्कि ये भारत के औद्योगिक नक्शे का भी अहम हिस्सा है।

पढ़ें :- यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट , लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा साथ हुई बारिश

उन्होंने कहा, हरियाणा लगातार तीसरी बार, डबल इंजन सरकार के विकास की डबल रफ्तार देख रहा है। विकसित भारत के लिए विकसित हरियाणा… ये हमारा संकल्प है। आज यहां शुरु हुई विकास परियोजनाएं… ये भी किसी का जीता-जागता उदाहरण है। मैं हरियाणा के लोगों को इस विकास परियजनाओं के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं।

मुझे गर्व है कि हमारी सरकार बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए चल रही है। बाबा साहेब अंबेडकर ने उद्योगों के विकास को सामाजिक न्याय का मार्ग बताया था। बाबा साहेब ने भारत में छोटी जोतों की समस्या को पहचाना था। वो कहते थे कि दलितों के पास खेती के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, इसलिए दलितों को उद्योगों से सबसे ज्यादा फायदा होगा। भारत में औद्योगिकरण की दिशा में बाबा साहेब ने देश के पहले उद्योग मंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर काम किया था।

उन्होंने कहा, विकसित भारत के निर्माण में बिजली की बहुत बड़ी भूमिका रहने वाली है। इसलिए हमारी सरकार बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चौतरफा काम कर रही है। चाहे वन नेशन-वन ग्रिड हो… नए कोल पावर प्लांट हों… सोलर एनर्जी हो… न्यूक्लियर सेक्टर का विस्तार हो…हमारा प्रयास है कि देश में बिजली का उत्पादन बढ़े… राष्ट्र निर्माण में बिजली की कमी बाधा ना बने।

पीएम ने कहा, हमें कांग्रेस के दिनों को भी भूलना नहीं चाहिए। हमने 2014 से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तो हम वो दिन भी देखें है जब पूरे देश में ब्लैक आउट होते थे, बिजली गुल हो जाती थी। अगर कांग्रेस की सरकार रहती तो देश को आज भी ऐसे ही ब्लैक आउट से गुजरना पड़ता। न कारखाने चल पाते, न रेल चल पाती, न खेतों में पानी पहुंच पाता…यानी कांग्रेस की सरकार रहती तो ऐसे ही संकट बने रहते। डबल इंजन की सरकार किसानों के दुख-सुख की सबसे बड़ी साथी है। हमारा प्रयास है कि हरियाणा के किसानों का सामर्थ्य बढ़े। हरियाणा की भाजपा सरकार अब राज्य की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदती है। हरियाणा के लाखों किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ भी मिला है।

पढ़ें :- Assembly elections announced: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, पश्चिम बंगाल में होगा दो चरणों में मतदान, चार मई को आएंगे नतीजे

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...