1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू की चपेट में, H1N1 टेस्ट निकला पॉजिटिव, हुए आइसोलेट, बेंगलुरु शो कैंसिल

इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू की चपेट में, H1N1 टेस्ट निकला पॉजिटिव, हुए आइसोलेट, बेंगलुरु शो कैंसिल

'आवारापन 2' (Awaarapan 2) की सफलता का स्वाद चख रहे इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्वाइन फ्लू (Swine Flu) की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही H1N1 टेस्ट करवाया था, जो पॉजिटिव आया है। डॉक्टरों ने एक्टर को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। इमरान हाल ही काम के सिलसिले में रांची गए थे और वहां से लौटने के बाद उन्होंने टेस्ट करवाया।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। ‘आवारापन 2’ (Awaarapan 2) की सफलता का स्वाद चख रहे इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्वाइन फ्लू (Swine Flu) की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही H1N1 टेस्ट करवाया था, जो पॉजिटिव आया है। डॉक्टरों ने एक्टर को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। इमरान हाल ही काम के सिलसिले में रांची गए थे और वहां से लौटने के बाद उन्होंने टेस्ट करवाया। पिछले कुछ दिनों से इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की तबीयत ठीक नहीं थी।

पढ़ें :- इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बच्चों को अकेले देखने की नहीं मिलेगी इजाजत! सीबीएफसी ने लगाई शर्त

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने हाल ही एक पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें बताया था कि उनकी सेहत ठीक नहीं है और इसलिए अपना बेंगलुरु वाला शो कैंसिल कर दिया है। पर उन्होंने यह नहीं बताया था कि उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ है। डॉक्टरों ने अब इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को एहतियात बरतने, आइसोलेशन में रहने और पूरी तरह से ख्याल रखने को कहा है।

इमरान हाशमी कुछ दिनों से थे बीमार, बेंगलुरु शो कैंसिल

वहीं, पोस्ट में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने लिखा था कि ‘हैलो बेंगलुरु, मेरी तबीयत बहुत खराब है और बदकिस्मती से मैं बेंगलुरु शो में नहीं आ पाऊंगा। लेकिन पिक्चर अभी खत्म नहीं हुई है, बस पोस्टपोन हुई है। मैं आप सभी से 12 सितंबर, शनिवार को सनबर्न यूनियन में मिलूंगा। आपकी टिकटें नई तारीख के लिए भी वैलिड रहेंगी। आप लोगों से मिलने का बेसब्री से इंतजार है।’

पढ़ें :- फिल्म 'आवारापन 2' के एक्शन सीन के दौरान घायल हुए इमरान हाशमी, सर्जरी के बाद सामने आई फोटो

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के सिलसिले में ट्रैवल कर रहे थे और हाल ही रांची में थे। वह अपनी नई फिल्म G9 की भी शूटिंग कर रहे हैं, जिसका टीजर हाल ही रिलीज किया गया। लौटने के बाद, इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं लग रही थी, जिसके कारण उन्होंने मेडिकल टेस्ट करवाया और उसका रिजल्ट पॉजिटिव निकला। उसमें इमरान को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। Sacnilk के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने 15 दिनों में देशभर में ₹173.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹145.45 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने ₹205.35 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...