1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने घोषित की टीम, दो नए चेहरों को मिला मौका

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने घोषित की टीम, दो नए चेहरों को मिला मौका

भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर हैरी ब्रूक के हाथों में सौंपी गई है, जबकि चयनकर्ताओं ने इस बार कुछ नए खिलाड़ियों पर भी भरोसा जताया है। इंग्लैंड की टीम में ससेक्स के युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार...

By Harsh 
Updated Date

IND vs ENG ODI : भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर हैरी ब्रूक के हाथों में सौंपी गई है, जबकि चयनकर्ताओं ने इस बार कुछ नए खिलाड़ियों पर भी भरोसा जताया है। इंग्लैंड की टीम में ससेक्स के युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज जोश टंग को भी टीम में जगह मिली है, जो अभी तक वनडे क्रिकेट में पदार्पण नहीं कर सके हैं। दोनों खिलाड़ियों को भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है।

पढ़ें :- IND vs ZIM 1st T20I Live : आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानें- किस ऐप पर देख पाएंगे लाइव मैच

इंग्लैंड को इस सीरीज से पहले एक और अच्छी खबर मिली है। चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और साकिब महमूद की टीम में वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ियों के शामिल होने से इंग्लैंड का गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत नजर आ रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः सोफिया गार्डन्स और लॉर्ड्स में आयोजित होगा।

इंग्लैंड की वनडे टीम में हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, जो रूट और जोश टंग को शामिल किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...