HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. एंटरटेनमेंट समिट-2025 : एमपी की कला और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन हुआ

एंटरटेनमेंट समिट-2025 : एमपी की कला और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन हुआ

साथ ही, प्रदेश की पारंपरिक वस्त्र विरासत को प्रदर्शित करते हुए एक विशेष रैम्प वॉक भी हुआ। उज्जैन और ओंकारेश्वर के ज्योतिर्लिंगों की दिव्यता और भगवान शिव की आराधना ने कार्यक्रम को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया।

By Shital Kumar 
Updated Date

भोपाल: एंटरटेनमेंट समिट-2025 (वेव्स) में मुंबई में आयोजित वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड ‘अतुलनीय मध्यप्रदेश’ पवेलियन में राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, पर्यटन स्थलों, कला और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन हुआ।

पढ़ें :- कामायनी एक्सप्रेस में बम होने से सूचना से हडकंप

इस अवसर पर 150 से अधिक कलाकारों ने दस विभिन्न शास्त्रीय और लोकनृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। साथ ही, प्रदेश की पारंपरिक वस्त्र विरासत को प्रदर्शित करते हुए एक विशेष रैम्प वॉक भी हुआ। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में हुए इस सांस्कृतिक आयोजन में कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी, मोहिनीअट्टम, कुचिपुड़ी जैसे शास्त्रीय नृत्य और बधाई, बरेदी, मटकी, गोंड जैसे लोकनृत्य शामिल रहे।

नृत्य नाटिका के माध्यम से दर्शकों को मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों, सांस्कृतिक विविधता, घने वनों और धार्मिक स्थलों की झलक मिली। प्रस्तुति में प्रदेश की समृद्ध वस्त्र परंपरा जैसे महेश्वरी, चंदेरी और बाघ प्रिंट के वस्त्रों को लेकर मुमताज खान के निर्देशन में एक भव्य रैम्प वॉक भी किया गया। कार्यक्रम का आरंभ भीमबेटका की प्रागैतिहासिक गुफाओं की प्रस्तुति से हुआ, जिसे मानव सभ्यता का आरंभिक चिन्ह माना जाता है।

इसके बाद खजुराहो के मंदिरों की मूर्तिकला, सांची स्तूप की बौद्ध शांति और चित्रकूट में रामकथा की प्रस्तुति ने दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। उज्जैन और ओंकारेश्वर के ज्योतिर्लिंगों की दिव्यता और भगवान शिव की आराधना ने कार्यक्रम को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया। ग्वालियर का दुर्ग, मांडू की प्रेम गाथा और ओरछा के ऐतिहासिक मंदिरों को भी नृत्य के माध्यम से जीवंत किया गया। प्रस्तुति में प्रकृति और मनुष्य के संबंध को भी गहराई से दर्शाया गया। बांधवगढ़, कान्हा और पेंच के जंगलों में विचरते बाघों की जीवनशैली और जबलपुर की संगमरमर की चट्टानों की सुंदरता को दृश्यात्मक रूप में मंच पर उतारा गया।

पढ़ें :- यदि बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए है तो भी पास होने के लिए मिलेंगे तीन मौके
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...