Ram temple donation theft : राम मंदिर में चढ़ावे चोरी मामले की जांच कर रही SIT ने प्रारंभिक रिपोर्ट को ACS होम संजय प्रसाद को सौंप दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में क्या—क्या है अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। SIT रिपोर्ट आने के बाद अब कई लोगों पर कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है। इस बीच, दान दिये गए चांदी के ‘कागभुसुंडि’ के गायब होने की भी खबर सामने आ रही है। जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि नेपाल और बाक़ी बार्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे आरोपी फ़रार न हो सकें।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीता भारद्वाज नामक महिला श्रद्धालु का कहना है कि उसने महासचिव चंपतराय को चांदी का कागभुसुंडि सौंपा था। उन्होंने मंदिर में अत्यधिक भीड़ होने से कारसेवकपुरम में ही दान लिया था, लेकिन कई बार संपर्क के बाद भी रसीद नहीं दी गई। कहा जा रहा है कि अब दान दिये चांदी के कागभुसुंडि की भी कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “FIR के बिना SIT ‘बिना तीर की कमान’ है। अब दान में दिये गये ‘कागभुसुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय ख़बर आई है। जिस तरह हर दिन ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाक़ी बार्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे आरोपी फ़रार न हो सकें।”
FIR के बिना SIT ‘बिना तीर की कमान’ है।
अब दान में दिये गये ‘कागभुसुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय ख़बर आई है। जिस तरह हर दिन ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाक़ी बार्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे… pic.twitter.com/tMkP7QSEAF
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 24, 2026
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावे की राशि गबन मामला: अखिलेश यादव बोले-महापाप की परतें यूं ही खुलती रहीं तो ‘जांच’ की जगह ‘ढांक’ का काम तेज़ी से शुरू हो जाएगा
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आगे लिखा, “जब अभी खुलासे हो ही रहे हैं तो SIT की जाँच क्या हासिल कर लेगी और ख़ासतौर से तब जब ये ‘जाँच’ से ज़्यादा ‘ढाँक’ के लिए बनी है या फिर ‘बाँट’ के लिए।” इससे पहले इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी ने चांदी की 40 ईंटें, विश्व सिंधी सेवा संगम के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजू मनवानी ने चांदी की 200 ईंटें और जौनपुर के जंघई निवासी अजय विश्वकर्मा ने रत्नजड़ित हार और चांदी की चरण पादुका गायब करने का आरोप लगा चुके हैं।