1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Falgun Month 2026 : फाल्गुन माह होने वाला है शुरू,तर्पण और दान करना माना गया है लाभकारी

Falgun Month 2026 : फाल्गुन माह होने वाला है शुरू,तर्पण और दान करना माना गया है लाभकारी

सनातन धर्म में फाल्गुन मास को बेहद पावन माना गया है। मान्यता है कि यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है, इसलिए पूरे ब्रज क्षेत्र में इस दौरान होली का उत्सव विशेष उल्लास के साथ मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Falgun Month 2026 :  सनातन धर्म में फाल्गुन मास को बेहद पावन माना गया है। मान्यता है कि यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है, इसलिए पूरे ब्रज क्षेत्र में इस दौरान होली का उत्सव विशेष उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस महीने में महाशिवरात्रि , होली जैसे कई पर्व मनाए जाते हैं। फाल्गुन में दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। सही चीजों का दान ही शुभ फल प्रदान करता है। जानें फाल्गुन माह में किन चीजों का दान किया जा सकता है।  आइए जानते हैं फाल्गुन 2026 की तिथियां, इस महीने में किए जाने वाले शुभ कार्य ।

पढ़ें :- Holi grah gochar 2026 :  होली पर ऐसी रहेगी ग्रहों की चाल , राहु-केतु सहित 4 ग्रह वक्री

सूर्य का मीन राशि की ओर जाना
फाल्गुन के शुरुआती 15 दिन (कृष्ण पक्ष) जन्मे लोगों पर कुंभ राशि (Aquarius) और शनि का प्रभाव होता है (ये ज्यादा गंभीर होते हैं), जबकि बाद के 15 दिन (शुक्ल पक्ष) जन्मे लोगों पर मीन राशि (Pisces) और गुरु का प्रभाव होता है (ये ज्यादा भावुक होते हैं). फाल्गुन के दौरान सूर्य का संबंध मीन राशि से जुड़ता है. मीन राशि भावनाओं और आध्यात्मिक सोच से जुड़ी मानी जाती है. इसलिए कहा जाता है कि इस समय मन थोड़ा भावुक और कल्पनाशील हो सकता है.

वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की शुरुआत 02 फरवरी 2026 से होगी, जबकि 03 मार्च 2026 को इसका समापन होगा। इसके बाद 04 मार्च से चैत्र माह आरंभ हो जाएगा।

इस महीने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना शुभ फलदायी माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, फाल्गुन में चंद्र देव का जन्म हुआ था, इसलिए उनकी आराधना से मानसिक शांति मिलती है।

पढ़ें :- Lathmar Holi 2026 Date : बरसाना और नंदगांव में इस दिन खेली जाएगी लट्ठमार होली? जानें महत्व

प्रतिदिन शिवलिंग का जल, दूध, बेलपत्र आदि से अभिषेक करें, इससे कष्टों में कमी आती है।

अन्न, धन और वस्त्रों का दान करने से आर्थिक समृद्धि के योग बनते हैं।

पितरों की कृपा पाने के लिए तर्पण और दान करना लाभकारी माना गया है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...