1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बृजेश त्रिपाठी की हार्ट अटैक से मौत,72 साल में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बृजेश त्रिपाठी की हार्ट अटैक से मौत,72 साल में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड (Bollywood) और भोजपुरी समेत कई भाषाओं में सैकड़ों फिल्मों में अभिनय कर चुके मशहूर अभिनेता बृजेश त्रिपाठी (Brijesh Tripathi)  मुम्बई के कांदिवली में अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। खबरों के मुताबिक, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बता दें कि वो लगभग 72 साल के थे और पिछले 46 सालों से फ़िल्म जगत में एक्टिव थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुम्बई। बॉलीवुड (Bollywood) और भोजपुरी समेत कई भाषाओं में सैकड़ों फिल्मों में अभिनय कर चुके मशहूर अभिनेता बृजेश त्रिपाठी (Brijesh Tripathi)  मुम्बई के कांदिवली में अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। खबरों के मुताबिक, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बता दें कि वो लगभग 72 साल के थे और पिछले 46 सालों से फ़िल्म जगत में एक्टिव थे।

पढ़ें :- Anupam Kher ने 69 साल की उम्र में शेयर किया हार्ड वर्कआउट वीडियो

बृजेश त्रिपाठी (Brijesh Tripathi) ने हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था। उन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत समेत तमाम बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया था। बॉलीवुड (Bollywood)  के अलावा उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी खूब नाम कमाया था। बॉलीवुड में उन्होंने 250 से भी ज्यादा फिल्में की थीं। फिल्मों के अलावा वो टीवी शोज का भी हिस्सा रहे।

कई बड़े स्टार्स संग शेयर किया स्क्रीन

बता दें कि भोजपुरी जगत में भी उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया था। इस लिस्ट में मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), पवन सिंह और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। उनके अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। साल 1979 में बृजेश त्रिपाठी (Brijesh Tripathi) ने एक्टिंग में डेब्यू किया था जिसके बाद कई फिल्में की। उनकी एक्टिंग की वजह से वो लोगों के दिलों में हमेशा अमर रहेंगे।

दो हफ्ते पहले हुआ था डेंगू

पढ़ें :- Raj Kumar Rao ही क्यों हैं बायोपिक की फर्स्ट चॉइस, नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर ने इन फिल्मों मचाया तहलका

बताया जा रहा है कि बृजेश त्रिपाठी (Brijesh Tripathi) को दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था। जिसके बाद उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। मेरठ से जब वो मुंबई वापस लौटे तो कल रात उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि उनका पूरा परिवार मुंबई के कांदिवली में रहता है। आज एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...