1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Kisan Andolan 2024 Live : किसानों और पुलिस का शंभू सीमा पर ‘संग्राम’ जारी, मेट्रो स्टेशन गेट हो सकते हैं बंद, थमी दिल्ली की रफ्तार

Kisan Andolan 2024 Live : किसानों और पुलिस का शंभू सीमा पर ‘संग्राम’ जारी, मेट्रो स्टेशन गेट हो सकते हैं बंद, थमी दिल्ली की रफ्तार

पंजाब व हरियाणा के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने सहित किसान मोर्चों के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी व मुआवजा राशि देने की मांग पर अड़े हैं। इसको लेकर एक बार फिर दिल्ली चलो का आहृवान किया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब व हरियाणा के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने सहित किसान मोर्चों के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी व मुआवजा राशि देने की मांग पर अड़े हैं। इसको लेकर एक बार फिर दिल्ली चलो का आहृवान किया है। शंभू बॉर्डर पर तीसरी बार टियर गैस छोड़ी गई है।  किसान 500 मीटर दूरी पर बने टोल की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

पढ़ें :- लखनऊ में पुलिस पर अनदेखी का आरोप, छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने दी जान

9 मेट्रो स्टेशनों पर कुछ गेट हो सकते हैं बंद

सुरक्षा निर्देशों के अनुसार निम्नलिखित मेट्रो स्टेशनों पर कुछ गेट बंद किए जा सकते हैं। हालांकि, स्टेशन चालू है।

1. केन्द्रीय सचिवालय
2. राजीव चौक
3. उद्योग भवन
4. पटेल चौक
5. मंडी हाउस
6. बाराखंभा रोड
7. जनपथ
8. खान मार्केट
9. लोक कल्याण मार्ग

जींद पंजाब बॉर्डर पर किसानों का पहुंचना शुरू

पढ़ें :- यूपी के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! दिवाली से पहले योगी सरकार ने बढ़ाई सैलरी

जींद पंजाब बॉर्डर पर किसानों का पहुंचना हुआ शुरू हो गया है।  पंजाब के जिले संगरूर से लगते आसपास के 4 जिलों के किसान इसी रास्ते से करेंगे दिल्ली कूच करेंगे। इंटरस्टेट पुलिस नाके के पास किसान जुटने शुरू हो गए हैं। ट्रेक्टर ट्रॉलियों के साथ किसानों का पहुंचना शुरू हो गया है। किसान अपने साथ तकरीबन 6 महीने का राशन लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...