1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Federal Cabinet in Ukraine : यूक्रेन सरकार के चार मंत्रियों ने दिया इस्तीफा , मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावना

Federal Cabinet in Ukraine : यूक्रेन सरकार के चार मंत्रियों ने दिया इस्तीफा , मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावना

रूस के साथ युद्ध के महत्वपूर्ण मोड़ पर यूक्रेन के संघीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाओं के बीच चार कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार देर रात संसद अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Federal Cabinet in Ukraine : रूस के साथ युद्ध के महत्वपूर्ण मोड़ पर यूक्रेन के संघीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाओं के बीच चार कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार देर रात संसद अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अध्यक्ष कार्यालय के मुताबिक, यूरोपीय मामलों के उप प्रधानमंत्री ओल्गा स्टेफनिशिना; सामरिक उद्योग मंत्री ओलेक्जेंडर कामिशिन, न्याय मंत्री डेनिस मलिस्का और पर्यावरण मंत्री रुस्लान स्ट्राइलेट्स ने अपने-अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। कामिशिन ने रूस के आक्रमण के बीच यूक्रेन में हथियारों के उत्पादन को बढ़ावा देने में मुख्य भूमिका निभाई थी।

पढ़ें :- Yulia Sviridenko Ukraine : खनिज सौदे में प्रमुख वार्ताकार यूलिया स्विरीडेंको यूक्रेन की नई प्रधानमंत्री नियुक्त

चारों मंत्रियों के इस्तीफे की पेशकश पर सरकार की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या इनमें से किसी मंत्री को अन्य वरिष्ठ पदों पर तैनात किया जाएगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पिछले हफ्ते संकेत दिए थे कि कैबिनेट में जल्द फेरबदल किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...