1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Ferrari 12Cilindri Manuale : फेरारी 12सिलिंड्री मैनुअल सिर्फ 1,499 लोग ही खरीद पाएंगे ! जानिए क्या है खास

Ferrari 12Cilindri Manuale : फेरारी 12सिलिंड्री मैनुअल सिर्फ 1,499 लोग ही खरीद पाएंगे ! जानिए क्या है खास

दुनिया भर में फेमस रफतार की सवारी फेरारी ने पूरे 14 साल बाद अपनी कारों में मैनुअल ट्रांसमिशन यानी हाथ से गियर बदलने वाली तकनीक की वापसी की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ferrari 12Cilindri Manuale : दुनिया भर में फेमस रफतार की सवारी फेरारी ने पूरे 14 साल बाद अपनी कारों में मैनुअल ट्रांसमिशन यानी हाथ से गियर बदलने वाली तकनीक की वापसी की है। कंपनी ने अपनी बेहद खास और लिमिटेड एडिशन कार ‘Ferrari 12Cilindri Manuale’ को बाजार में उतारा है। खास बात ये है कि दुनिया भर में इसके सिर्फ 1,499 यूनिट्स ही बनाए जाएंगे।

पढ़ें :- जल्द भारत में लॉन्च होंगी ये तीन धांसू कार, लॉन्च डेट कंफर्म, एक तो फुल टैंक पर चलेगी 1,300 किमी

वहीं कीमत की बात करें तो इसकी कीमत करीब 590,000 यूरो यानी लगभग 6.42 करोड़ रुपये रखी गई है। कार की टेक्नोलॉजी होश उड़ाने वाली है। 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक सिस्टम इसमें फेरारी ने Manuale By-Wire टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। कार में 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक सिस्टम ही लगा है, लेकिन यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की तरह व्यवहार करता है।

इंजन और गियरबॉक्स के बीच कोई फिजिकल क्लच या फ्लाईव्हील नहीं है। इसके बजाय, जब ड्राइवर क्लच दबाता है या गियर बदलता है, तो सेंसर्स उस इनपुट को समझकर गियर बदलते हैं।

इंजन 830 हॉर्सपावर
पावर की बात करें तो इसमें 6.5-लीटर का नेचुरल एस्पिरेटेड V12 इंजन दिया गया है। यह इंजन 830 हॉर्सपावर की ताकत और 678 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

स्पीड
यह महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 340 किलोमीटर प्रति घंटा है।

पढ़ें :- Range Rover Sport Electric : रेंज रोवर ने अपनी नई स्पोर्ट इलेक्ट्रिक जल्द कर सकती है लॉन्च, मॉडर्न लुक और पावर के साथ मिलेगा बेहतर परफॉर्मेंस

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...